{"_id":"623d49c8eb1f6d400a345aa6","slug":"flight-from-amritsar-to-lucknow-will-start-from-march-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: 27 मार्च से अमृतसर से लखनऊ की उड़ान होगी शुरू, अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी कर सकेंगे, कई राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: 27 मार्च से अमृतसर से लखनऊ की उड़ान होगी शुरू, अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी कर सकेंगे, कई राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
Fri, 25 Mar 2022 10:25 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:25 AM IST
सार
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एसजीआरडी) से एक बार फिर 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय कामर्शियल फ्लाइट (वाणिज्यिक उड़ानों) का सिलसिला शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना मामले के घटते ही श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नई उड़ानों का सिलसिला आरंभ हो चुका है। अमृतसर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय व घरेलू उड़ानें 27 मार्च से शुरू हो जाएंगी। इंडिगो ने अमृतसर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू करने का एलान किया है। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यह उड़ान 27 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन
दोपहर 12:20 बजे यहां से उड़ान भर कर एक घंटा 45 मिनट में दोपहर 2:05 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इससे पहले लखनऊ से सुबह 6:15 बजे उड़ान भर कर सुबह ही 7:55 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
विज्ञापन
फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के इंडिया कन्वीनर योगेश कामरा ने कहा बहुत से पंजाबी यूपी में रहते हैं। लोगों को इसका लंबे समय से इंतजार था। पहले लोगों को लखनऊ की फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। इस फ्लाइट के शुरू से दो सांस्कृतिक शहर आपस में जुड़ेंगे और दोनों शहरों में कारोबार भी बढ़ेगा। दूसरी तरफ एयरपोर्ट के निदेशक वीके सेठ ने बताया कि अमृतसर एयरपोर्ट नई उड़ानों को लेकर तैयार है। सभी प्रबंध पूरे हैं।
विज्ञापन
कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी होंगी शुरू
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एसजीआरडी) से एक बार फिर 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय कामर्शियल फ्लाइट (वाणिज्यिक उड़ानों) का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। इससे पंजाब ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के लोग भी सामान्य रूप से पहले की तरह एसजीआरडी एयरपोर्ट से सफर कर सकेंगे।
मार्च 2020 में कोरोना संकट शुरू होने पर अमृतसर एयरपोर्ट से विदेश के लिए उड़ान भरने वाली सामान्य फ्लाइट को बंद कर दिया गया था। तब सिर्फ विशेष मंजूरी के बाद ही यहां से विदेशी उड़ान की अनुमति थी लेकिन अब कोविड का संकट टल चुका है तो केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अमृतसर एयरपोर्ट से कामर्शियल फ्लाइटों को उड़ान भरने की इजाजत दे दी है।
27 मार्च को दोहा के लिए, 28 मार्च से हीथ्रो एयरपोर्ट (लंदन) के लिए और एक अप्रैल 2022 को दोहा के लिए कॉमर्शियल फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके साथ ही दुबई, सिंगापुर और बर्मिंघम के लिए भी उड़ान सेवा अमृतसर एयरपोर्ट से शुरू हो जाएगी। इस तरह अमृतसर एयरपोर्ट से एक अप्रैल के बाद रोजाना 4 से 5 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट उड़ान भरेंगी।