{"_id":"7e3149ec2d391f90bdd7e3876cf84e6b","slug":"flash-mob-given-cyanide-14-invitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"CYANIDE is back: फ्लैश मॉब से दिया निमंत्रण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CYANIDE is back: फ्लैश मॉब से दिया निमंत्रण
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Mar 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के एसएसबीयूआईसीईटी में छह से आठ मार्च तक होने वाले साइनाइड-2014 के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं ने एलांते मॉल में फ्लैश मॉब किया।
विज्ञापन
साथ ही साइनाइड में आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद साइनाइड के थीम ‘मुझे हक है’ पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया। अमर उजाला साइनाइड का मीडिया प्रायोजक है।
विज्ञापन
साइनाइड-14 में 60 से अधिक तकनीकी, सांस्कृतिक और अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। सात को एसएसबीयूआईसीईटी के पूर्व प्रोफेसर स्वर्गीय डॉ. जीसी मिश्रा की याद में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन, लॉयंस क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल, डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पीजीआई के ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इससे पहले रविवार को ही एसएसबीयूआईसीईटी में इंडिया एक्रेलिक लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संदीप शर्मा ने छात्रों को संबोधित किया।
इसके बाद सुबह आयोजित हुई मैरॉथन के विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार हासिल करने वालों में रमेश कुमार विकास, वैभव और राजशिखा मलिक शामिल थे।