फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   flag off to punjab da parkash vehicle by SAD leader majithia

नशे पर पंजाब के मंत्री मजीठिया ने कहा, यह तो राजनीतिक स्टंट है...

Tue, 28 Jun 2016 05:42 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 28 Jun 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
flag off to punjab da parkash vehicle by SAD leader majithia
पंजाब द प्रकाश गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केबिनेट मंत्री मजीठिया - फोटो : amar ujala

पंजाब में नशा फैल रहा है? जब यह सवाल जब कैबिनेट मंत्री मजीठिया से किया गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा नहीं, यह तो राजनीतिक स्टंट है...। मौका था  ‘पंजाब द प्रकाश’ प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाने का। दरअसल पंजाब के केबिनेट मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने सोमवार को इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


इस मौके पर नशे से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर पंजाब 70 प्रतिशत नशे की गिरफ्त में हैं तो क्या आपकी माताएं-बहनें नशे की आदी हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए जो पार्टी पंजाब को बदनाम कर रही है, उस पार्टी का प्रचार समिति का चेयरमैन खुद नशे का कितना बड़ा आदी है। इसकी जानकारी पूरे मीडिया को है।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने सोमवार को 50 ‘पंजाब द प्रकाश’ गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर पंजाब की अलग-अलग दिशाओं के लिए रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से सत्तारूढ़ दल शिअद-भाजपा हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। अगले छह माह में यह गाड़ियां पंजाब के हरेक गांव में दस्तक देंगी, ताकि इस प्रकाश का असर पंजाब के विधानसभा चुनाव में दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने इन प्रचार वाहनों को तैयार कराने के लिए मध्यप्रदेश की एक एजेंसी को हायर किया है। हालांकि यह पहला अवसर है, जब आदित्य नाम की यह एजेंसी किसी राजनीतिक दल की ब्रांडिंग कर रही है। एजेंसी के अधिकारी योगेश सोनवानी ने बताया कि हर गाड़ी में एक लैपटॉप, एक एलएफडी और एक जेनसेट के अलावा तीन लोग शामिल होंगे। इनमें ड्राइवर, ऑपरेटर और प्रमोटर शामिल है।

हर प्रचार वाहन में एक एलएफडी और सरकार की उपलब्धियों के कटआउट बाहर लगाए गए हैं। पंजाब सरकार इस प्रचार अभियान पर कितना पैसा खर्च करेगी? इस बारे में जब पंजाब सरकार के लोक संपर्क मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया से जानकारी ली गई तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि यह सरकार की योजना के अनुसार प्रचार अभियान चलाया गया है। लेकिन, इसका कितना बजट है, यह अनुमान उन्हें नहीं है। 


सानू ना पीके दी लोड ना सीके दी, सानू लोड है पंजाबियों दी
सानू ना पीके दी लोड है ना सीके दी, सानू ते सिर्फ पंजाबियों दी लोड है। विक्रमजीत सिंह मजीठिया के यह पीके प्रशांत किशोर हैं और सीके कौन? इसके बारे में तो उन्होंने खुलकर नहीं बताया, लेकिन पीके और सीके बोलकर उन्होंने सिर्फ यह इजहार किया कि वह पंजाबियों के दम पर सत्ता में वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed