फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five years imprisonment to two youths in chain snatching

Chandigarh News: चेन झपटमारी में दो युवकों को पांच-पांच साल की कैद

Tue, 05 Mar 2024 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment to two youths in chain snatching
चंडीगढ़। जिला अदालत ने चेन झपटमारी में दो युवकों को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। इनकी पहचान आशु उर्फ नाटा और नितिन के रूप में हुई है। इस मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने सितंबर 2021 में सावित्री देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



क्या था मामला...सावित्री देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह डड्डूमाजरा में परिवार के साथ रहती है। 17 सितंबर 2021 को वह मनीमाजरा स्थित अपने भाई रघुवीर सिंह के घर गई थी। दोपहर ढाई बजे के करीब वह सामान लेने मनीमाजरा की मार्केट गई थी। जब वह मनीमाजरा हाउसिंग कांप्लेक्स के नजदीक पहुंची तभी पीछे से एक युवक आया और उसके गले से 11 ग्राम सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। इस दौरान कुछ दूरी पर एक आरोपी बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। इसी पर दोनों युवक फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed