फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five thousand gun license canceled in Punjab

Punjab: पंजाब में पांच हजार असलहा लाइसेंस रद्द, नियमों को ताक पर रख बने थे

Tue, 06 Dec 2022 10:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Dec 2022 10:10 PM IST
सार

पंजाब में कुल 369191 गन लाइसेंस हैं। इनमें 4850 लाइसेंस रद्द किए गए हैं। पंजाब सरकार ने तीन माह में समीक्षा करने का फैसला लिया है। अब तक पूरे पंजाब में 30 फीसदी लाइसेंसों का सत्यापन किया जा चुका है।

विज्ञापन
Five thousand gun license canceled in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब पुलिस ने गन कल्चर पर नकेल कसते हुए राज्य में पांच हजार असलहा लाइसेंस रद्द किए हैं। रद्द लाइसेंस को नियमों को ताक पर रखकर बनाया गया था। इसमें कुछ लोगों ने फर्जी आवास का पता दिया था तो कुछ ने खुद पर दर्ज आपराधिक मामलों को भी छिपाया था। सभी जिलों में असलहा लाइसेंस का सत्यापन चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने साफ किया है कि इसके बाद अगर कोई जानकारी छिपाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना नेता सुधीर सूरी और 10 नवंबर को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की हत्या हुई थी। इसके बाद असलहा लाइसेंस की समीक्षा करने का फैसला लिया गया था। 
विज्ञापन


पूरे पंजाब में इस समय कुल 369191 गन लाइसेंस हैं। इनमें से 4850 लाइसेंस सीधे रद्द किए गए हैं। राज्य सरकार ने तीन माह में समीक्षा करने का फैसला लिया है। 23 जिलों में इसके लिए डीसी व एसएसपी स्तर की कमेटियां गठित की गई हैं, जो इस काम को पूरा कर रही हैं। अब तक पूरे पंजाब में 30 फीसदी लाइसेंस का सत्यापन हो चुका है। इसके अलावा अब असलहा गोदामों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिन लोगों के लाइसेंस में खामियां मिली हैं उन्हें नोटिस दिया गया है। साथ ही जिला स्तर पर अपने जवाब देने का कहा गया है। इसके अलावा जिन लोगों ने पुलिस सुरक्षा ली हुई, उनकी सुरक्षा की समीक्षा भी की जा रही है। साथ ही पुलिस मुलाजिमों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है।


55 लाख परिवारों पर चार लाख शस्त्र लाइसेंस
पंजाब में पिछले कुछ वर्षों में गन कल्चर तेजी से बढ़ा है। पंजाब में देश की दो फीसदी आबादी रहती है लेकिन यहां देश की 10 फीसदी बंदूकें हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 तक पंजाब में 3.90 लाख से ज्यादा लाइसेंसी बंदूकें हैं। पंजाब में करीब 55 लाख परिवार हैं और 3 लाख 90 हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं। वहीं पंजाब में 70 से ज्यादा एक्टिव गैंग हैं और यहां 500 से ज्यादा गैंगस्टर हैं। अधिकतर गैंग लीडर विदेश या जेल में है। दोनों जगह से ये अपना अपराध का नेटवर्क चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed