फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five percent children infected in both corona waves in Haryana

कोरोना की दोनों लहरों का विश्लेषण: 66 प्रतिशत मौतें 46 से 75 साल के बीच वालों की हुईं, बच्चों पर कम हुआ असर

Fri, 28 May 2021 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 May 2021 09:35 PM IST
सार

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के आकलन के मुताबिक 24 फीसदी मौतें 56 से 65 साल के व्यक्तियों की हुई हैं। 16 प्रतिशत मौतें 46 से 55 वर्ष के लोगों की हुई हैं। 25 मई तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से कुल 7735 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना की दोनों लहरों में संक्रमण की वजह से 25 बच्चों ने जान गंवाई। वहीं पांच फीसदी बच्चे संक्रमित हुए।

विज्ञापन
Five percent children infected in both corona waves in Haryana
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में करीब सवा साल में कोरोना महामारी से सबसे अधिक 46 से 75 साल के लोग चपेट में आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आकलन के अनुसार प्रदेश में अब तक हुई कुल मौतों में इस आयु वर्ग का आंकड़ा 66 फीसदी है। राहत की बात ये है कि दोनों लहरों में बच्चों पर कोरोना का असर कम दिखा है। बच्चों में संक्रमण दर 5 फीसदी रही और कुल 25 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 25 मई तक हरियाणा में कोरोना से 7,735 लोगों की मौत दर्ज की गई। इनमें से 5,154 मौत 46 से 75 आयु वर्ग की थी। कुल मौतों में से एक चौथाई से अधिक 66-75 वर्ष की आयु में थे। इस आयु वर्ग के 2,006 लोगों की कोविड -19 से मौत हुई। इसी तरह, 24 प्रतिशत मौतें 56-65 वर्ष की आयु में और 16 प्रतिशत मौत 46-55 आयु वर्ग में हुईं। पांच साल से कम उम्र के बच्चों की 16 और 6 से 15 साल के 9 बच्चों की मौत हुई है। 95 साल से ऊपर के केवल 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
विज्ञापन


युवा 21 प्रतिशत और बच्चे पांच प्रतिशत संक्रमित
विभाग के आकलन के अनुसार, 74 फीसदी कोरोना संक्रमण 15 से 54 साल के बीच के लोगों में हुआ है। इस आयु वर्ग के 5,53,547 लोग संक्रमित हुए। 25 से 34 साल के पॉजिटिव लोगों की संख्या 7,41,785 रही। इसी तरह, 35 से 44 वर्ष के 21 प्रतिशत, 45-54 आयु वर्ग में 15 प्रतिशत और 15-24 आयु के लोग 13 प्रतिशत संक्रमित हुए। बच्चों में संक्रमण सबसे कम रहा। 5 साल से कम उम्र वालों की संख्या 7,015 रही, जो कुल मामलों के 1 फीसदी से भी कम है। इसी प्रकार, करीब 4 प्रतिशत 5 से 14 साल के बीच के बच्चे संक्रमित हुए, इनकी संख्या 33,192 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी लहर में बच्चों को खतरे की आशंका
विशेषज्ञों के अनुसार, अब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है कि यह बच्चों के लिए घातक होगी। क्योंकि पहली लहर में बच्चों पर इसका नाममात्र असर था, अब दूसरी लहर में जरूर बच्चे संक्रमित भी हुए और कुछ की मौत भी हुई। हरियाणा कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी का कहना है कि फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed