{"_id":"65c46cc6a6494f69050badf0","slug":"five-people-injured-in-accident-in-khanna-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khanna: ट्रक से टकराई बरातियों की गाड़ी, दूल्हे के बड़े भाई समेत पांच लोग घायल, खन्ना में देर रात हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khanna: ट्रक से टकराई बरातियों की गाड़ी, दूल्हे के बड़े भाई समेत पांच लोग घायल, खन्ना में देर रात हादसा
Thu, 08 Feb 2024 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:26 AM IST
सार
हादसा उस वक्त हुआ जब बरात माछीवाड़ा साहब से खन्ना वापस आ रही थी। जैसे ही बरात समराला रोड पर बनी अनाज मंडी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से गाड़ी की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना के समराला रोड पर बुधवार रात को बरात की एक गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के बड़े भाई समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दूल्हे के बड़े भाई की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
हादसा उस वक्त हुआ जब बरात माछीवाड़ा साहब से खन्ना वापस आ रही थी। जैसे ही बरात समराला रोड पर बनी अनाज मंडी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से गाड़ी की टक्कर हो गई। बरात में दूल्हा दुल्हन की गाड़ी आगे चल रही थी, पीछे गाड़ी में उनके रिश्तेदार और दूल्हे के पिता थे।
हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। एक को ही गंभीर चोटें आई है। सभी को खन्ना के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भरती करवाया गया है। घायलों की पहचान राजकुमार (36), दविंदर कुमार, राघव (10), सरोज कुमार (18), रोहिणी (22) निवासी खन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।