फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five People injured in accident in khanna

Khanna: ट्रक से टकराई बरातियों की गाड़ी, दूल्हे के बड़े भाई समेत पांच लोग घायल, खन्ना में देर रात हादसा

Thu, 08 Feb 2024 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 11:26 AM IST
सार

हादसा उस वक्त हुआ जब बरात माछीवाड़ा साहब से खन्ना वापस आ रही थी। जैसे ही बरात समराला रोड पर बनी अनाज मंडी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से गाड़ी की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Five People injured in accident in khanna
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

खन्ना के समराला रोड पर बुधवार रात को बरात की एक गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के बड़े भाई समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दूल्हे के बड़े भाई की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ जब बरात माछीवाड़ा साहब से खन्ना वापस आ रही थी। जैसे ही बरात समराला रोड पर बनी अनाज मंडी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से गाड़ी की टक्कर हो गई। बरात में दूल्हा दुल्हन की गाड़ी आगे चल रही थी, पीछे गाड़ी में उनके रिश्तेदार और दूल्हे के पिता थे। 
विज्ञापन


हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। एक को ही गंभीर चोटें आई है। सभी को खन्ना के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भरती करवाया गया है। घायलों की पहचान राजकुमार (36), दविंदर कुमार, राघव (10), सरोज कुमार (18), रोहिणी (22) निवासी खन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed