फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five old faces got place in the new cabinet of Haryana

Haryana: पांच पुराने मंत्रियों को मौका; विज नाराज और कमल गुप्ता का कटा पत्ता, निर्दलीयों की लॉटरी लगनी तय

Tue, 12 Mar 2024 08:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Mar 2024 08:48 PM IST
सार

हरियाणा को नायब सिंह सैनी के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है। वहीं पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। ये पांचों चेहरे पुराने हैं। बुधवार को सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें निर्दलीय विधायकों की लॉटरी लगनी तय है।

विज्ञापन
Five old faces got place in the new cabinet of Haryana
Haryana News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नए मंत्रिमंडल में केवल पांच मंत्रियों को ही शपथ दिलाई गई है। इनमें गृह मंत्री रहे अनिल विज और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री का नाम नहीं है। सैनी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर विज नाराज हैं और हाईकमान उनको मनाने में जुट गया है। वहीं, हरियाणा सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी करेगी। इसमें राज्यमंत्री के नाम तय किए जाने हैं। निर्दलीयों का साथ लेने के चलते इस बार निर्दलीय विधायकों का मंत्री बनना तय है। सभी विधायक लॉबिंग में जुट गए हैं। वहीं, भाजपा के विधायक भी मंत्री पद पाने के लिए जुगत में लगे हैं।

विज्ञापन


निर्दलीयों में पृथला से विधायक नयन पाल रावत, सोमबीर सांगवान के नाम चल रहे हैं। वहीं भाजपा की बात करें तो कोसली से विधायक लक्ष्मण यादव, निर्मल रानी के नाम सबसे आगे हैं। मनोहर सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 कैबिनेट व राज्य मंत्री थे। पहले भाजपा कोटे से कमलेश ढांडा, ओमप्रकाश यादव और संदीप सिंह राज्यमंत्री थे जबकि जजपा के कोटे से दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम, देवेंद्र बबली पंचायत मंत्री और अनूप धानक राज्यमंत्री के तौर पर मंत्रिमंडल का हिस्सा थे।

विज्ञापन

विभागों का आवंटन भी जल्द, बंटेंगे गृह और डिप्टी सीएम के विभाग

भाजपा कोटे के गृह, स्वास्थ्य, शहरी स्थानीय निकाय और जजपा कोटे के 10 विभागों का आवंटन किया जाना है। सबसे अधिक और महत्वपूर्ण विभाग दुष्यंत चौटाला के पास थे। इनमें राजस्व, आबकारी, पीडब्ल्यूडी, उद्योग, नागरिक उड्डन समेत अन्य विभाग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंवरपाल गुर्जर ने दूसरी बार ली शपथ

जगाधरी से तीसरी बार विधायक कंवरपाल गुर्जर ने दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली। मनोहर कार्यकाल में कंवरपाल शिक्षा मंत्री थे। उनके पास वातावरण, वन एवं वन्यजीव, विरासत पर्यटन, संसदीय मामले और सत्कार विभाग था। कंवरपाल जगाधरी विधानसभा से 2000, 2014 और 2019 में विधायक बने हैं।

अब मूलचंद शर्मा को मिलेगी नई जिम्मेदारी

मनोहर कार्यकाल में मूलचंद शर्मा परिवहन, खान एवं भू-विज्ञान, निर्वाचन और उच्च शिक्षा विभाग का जिम्मा संभाले हुए थे। मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ विधानसभा से वर्ष 2014 और 2019 में विधायक चुने गए हैं।

रणजीत चौटाला एक फिर निर्दलीय के तौर पर बने सरकार का हिस्सा

रानियां से निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला नए मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं। इससे पहले मनोहर कार्यकाल में भी रणजीत चौटाला ने निर्दलीय विधायक के तौर पर मंत्री पद की शपथ ली थी। उनके पास जेल एवं ऊर्जा विभाग का जिम्मा था। वे 1987 और 2019 में विधायक चुने गए हैं।

जेपी दलाल पर भी भरोसा कायम

मनोहर कार्यकाल में कृषि मंत्री जेपी दलाल को फिर शपथ दिलाई गई है। उनके पास कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन एवं कानूनी विधायी विभाग का प्रभार था। जेपी दलाल ने लोहारू विधानसभा से 2019 में विधायक चुने गए थे।

बनवारी लाल की जगह भी रही बरकरार

सहकारिता विभाग में बड़ा घोटाला सामने आने के बावजूद सरकार ने डॉ. बनवारी लाल पर विश्वास जताया है। पहले उनके पास सहकारिता व जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का जिम्मा था। वर्ष 2014 में मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में भी बनवारी लाल मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed