फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five NRIs reached Chandigarh, quarantine at Mountview Hotel, coronavirus

चंडीगढ़ पहुंचे पांच एनआरआई होटल माउंटव्यू होटल में क्वारंटीन, कमरे में ही मिलेंगी सब सुविधाएं

Wed, 13 May 2020 12:49 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 13 May 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Five NRIs reached Chandigarh, quarantine at Mountview Hotel, coronavirus
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस के चलते विदेशों में फंसे भारतीय दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने लगे हैं। मंगलवार की देर रात माउंट व्यू होटल में पांच एनआरआई पहुंचे, जहां उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। होटल प्रबंधन ने उनके लिए कमरे में ही सभी व्यवस्थाएं की हैं। मनोरंजन के लिए टेलीविजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए विदेशों से आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया था। इस कारण चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के रहने वाले कई लोग विदेशों में फंसे हुए थे। भारत सरकार के प्रयासों से हाल ही में लगभग 5000 एनआरई को भारत लाया जा रहा है। कुछ दिल्ली पहुंच भी गए हैं।
विज्ञापन


अब इन्हें बस के जरिए चंडीगढ़ लाया जा रहा है। चंडीगढ़ में यूटी प्रशासन की ओर से सेक्टर-10 स्थित माउंट व्यू होटल में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। होटल प्रबंधन की ओर से एनआरई के लिए होटल के एक ब्लॉक के 40 कमरों को तैयार किया गया है। कमरों को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के साथ ही अन्य जरूरी दिशा निर्देशों के अनुसार ही व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
माउंट व्यू होटल को क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने से पहले वहां पर तैनात कर्मचारियों को कोविड-19 का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें एहतियातन यूटी प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइड लाइन बताई गईं। साथ ही निर्देश दिए गए कि क्वारंटीन किए गए कमरों में कोई भी होटल कर्मचारी प्रवेश नहीं करेगा। उनकी जरूरत की चीजों के लिए कमरे के बाहर एक मेज रखी गई है, जिस पर उनकी जरूरतों की वस्तुओं को रखा जाएगा।

सब्जियों को उबाल कर किया जाएगा सर्व
प्रबंधन की ओर से क्वारंटीन पीरियड गुजारने वाले एनआरआई को सब्जियों को उबाल कर सर्व किया जाएगा। इसके साथ ही संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए ब्लॉक में एसी यूनिट को अलग कर दिया गया है ताकि इससे किसी प्रकार का संक्रमण न फैल पाए।


ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का हो ग्रुप इंश्योरेंस
सिटको ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रेमलाल ने यूटी प्रशासन से मांग की है कि होटलों में तैनात कर्मचारियों का ग्रुप इंश्योरेंस करवाया जाए। उन्होंने कहा है कि जब अन्य कर्मियों का स्वास्थ्य बीमा किया गया है तो सिटको के कर्मचारियों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed