{"_id":"8b343b8d4e574aa8e86a7e9e30fe3526","slug":"five-november-pathankot-army-chief-50-armoured-regiment-84-armoured-regiment-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नवंबर को पठानकोट आएंगे थल सेना प्रमुख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नवंबर को पठानकोट आएंगे थल सेना प्रमुख
पठानकोट ।
Updated Mon, 20 Oct 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह पांच नवंबर को मामून छावनी का दौरा करेंगे। यह जानकारी 50 आर्म्ड रेजीमेंट के कर्नल जतिंद्र सिंह ने दी। उन्हाेंने बताया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से थल सेना मुखी 50 आर्म्ड रेजीमेंट और 84 आर्म्ड रेजीमेंट को निशान प्रदान करेंगे।
बताया कि दोनों ही रेजीमेंट भारतीय सेना की पहली लाइन में चलने वाली रेजीमेंट हैं। इनमें शामिल जवानों को देश की पश्चिमी सीमा पर तैनात किया गया है। मामून सैन्य छावनी में इस मौके पर टैंकों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 50 आर्म्ड रेजीमेंट अपने 25 वर्ष और 84 आर्म्ड रेजीमेंट अपनी स्थापना के 38 वर्ष पूरे कर रही है। इसलिए इस दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
समारोह में कई पूर्व सैन्य अफसर व सेवा मुक्त बहादुर सैनिक भी हिस्सा लेंगे। इस दिन को यादगार बनाने के लिए थल सेना प्रमुख की ओर से एक किताब भी जारी की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल विकास त्रिवेदी, कर्नल मुनीश मेहता व अन्य मौजूद थे।