फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five nodal officers made for Swachh Bharat Mission

स्वच्छ भारत मिशन के लिए बनाए पांच नोडल अफसर

Thu, 22 Oct 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Five nodal officers made for Swachh Bharat Mission
चंडीगढ़। नगर निगम आयुक्त केके यादव ने बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2021 के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 5 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आयुक्त ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें ताकि शहर को बेहतर रैंकिंग मिल सके।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि पब्लिक हेल्थ के एसडीओ संजीव चौहान, बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ विशाल, बागवानी विभाग के एसडीओ स्वतंत्र सिंह, मुख्य सफाई अधीक्षक चंद्र मोहन, स्मार्ट सिटी मिशन के जीएम अरुण कुमार, एपीआरओ संजीव कुमार को इस अभियान के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य नोडल ऑफिसर भी नियुक्त किए जाने हैं। आयुक्त ने कहा कि सभी नोडल अपने क्षेत्र की रिपोर्ट सौंपेंगे। साथ ही उसमें जो बेहतर या कमी रही हो, उसका विवरण देंगे। आयुक्त ने इसके लिए जागरूकता शिविर लगाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, एमओएच डॉ. अमृत पाल वडिंग, एसई बागवानी विभाग केपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed