फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five months of Bhagwant Mann government completed

Punjab News: भगवंत मान सरकार के पांच माह पूरे, पांच मंत्रियों ने की प्रेसवार्ता, सौंपा काम का ब्योरा

Tue, 16 Aug 2022 12:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Aug 2022 12:16 PM IST
सार

पंजाब भवन में दोपहर 1:00 बजे पांच मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और हरभजन सिंह ईटीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी दी। मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कुलदीप धालीवाल और चेतन सिंह जौड़ामाजरा भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल रहे। 

विज्ञापन
Five months of Bhagwant Mann government completed
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पंजाब के मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवंत मान सरकार के पांच माह का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को पांच मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मीडिया से साझा किया। पांचों मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जनता को दी गई गारंटियां पूरी किए जाने का दावा किया। इसी के आधार पर उन्होंने अपने विभागों द्वारा किए गए कार्यों की फेहरिस्त पेश की, जिसमें अब तक किए गए कार्य और इस समय चल रहे कार्यों का जिक्र रहा। 

विज्ञापन


यह भी खास बात रही कि पांच माह का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने आगे नहीं आए, बल्कि अपने पांच महत्वपूर्ण मंत्रियों के जरिये वाहवाही लूटने का प्रयास किया गया। इन मंत्रियों में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ शामिल थे। आम आदमी पार्टी ने इन्हीं विषयों पर जनता से अनेक वादे किए थे।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने पांच महीने के दौरान ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। वहीं, कृषि, ग्रामीण विकास और एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पांच महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए अपने अधीन विभागों की जानकारी साझा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता से किए अपने वादे को पूरा करते हुए 1 जुलाई 2022 से हर घर में हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना शुरू किया है। सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर 75 आम आदमी क्लीनिक खोलने का वादा पूरा किया है। इसके बाद 25 और क्लीनिक खोले गए हैं और कुल आम आदमी क्लीनिक की संख्या 100 हो गई है। 

हरपाल सिंह चीमा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार ने इस वित्त वर्ष के लिए 9 प्रमुख विभाग बनाए हैं। इनमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, शिक्षा (स्कूल और उच्च), तकनीकी शिक्षा, गृह मामले, सहकारिता, कृषि और किसान कल्याण, और सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के लिए आरक्षित कुल बजट का 35.06 प्रतिशत 5 माह के भीतर जारी कर दिया गया है। 

वित्तीय सुधारों का जिक्र करते हुए चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने 5 महीने में 10,739 करोड़ का कर्ज लिया है। 5 महीने में 12,339 करोड़ का कर्ज वापस किया गया है। जीएसटी संग्रह में 24.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पंजाब सरकार ने राजस्व में सुधार करने और इसका उपयोग केवल राज्य के लोगों के कल्याण के लिए करने पर ध्यान केंद्रित किया है। 

कुलदीप सिंह धालीवाल
कृषि, ग्रामीण विकास और एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने निजी चीनी मिलों में गन्ने की आवक कम कर दी है। चीनी का कितना उत्पादन होता है, इसका पूरा ब्योरा जुटाने के लिए निजी चीनी मिलों का ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है। प्रवासी पंजाबियों के लिए अगले हफ्ते नई नीति जारी की जाएगी। 

पंजाब सरकार ने एक विशेष ट्रस्ट भी बनाया है, जिसमें एनआरआई योगदान दे सकेंगे। इस ट्रस्ट का सारा पैसा सेहत और शिक्षा पर खर्च होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में नकली कीटनाशकों की बिक्री नहीं होने देगी। अब तक राज्य सरकार 10 कीटनाशक, जो बासमती की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं, उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई है और अब तक 9053 एकड़ कब्जे छुड़ा लिए गए हैं। मंडी बोर्ड के तहत लिंक सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण पर 4500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

हरभजन सिंह ईटीओ
बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों से मुफ्त बिजली के वादे को पूरा कर दिया है। एक जुलाई से प्रत्येक घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देनी शुरू कर दी गई है। पिछले चार महीने में सकार ने 13 सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया है और 124 किलोमीटर सड़कों की पूरी तरह मरम्मत की गई है। इसके अलावा संगरूर में 345 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज और करीब 7.75 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए टेंडर मांगे गए हैं। राज्य में हर पांच किलोमीटर पर नशामुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी तरह ओट क्लीनिक की संख्या 208 से बढ़ाकर 537 कर दी गई है। 

चेतन सिंह जौड़ामाजरा
सेहत मंत्री ने बताया कि राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता के तहत स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है और स्वतंत्रता दिवस पर 75 आम आदमी क्लीनिक खोलने के वादे में 25 और क्लीनिक खोले गए हैं। इससे आम आदमी क्लीनिक की कुल संख्या 100 हो गई है। 

जौड़ामाजरा, जिनके पास चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग भी है, ने कहा कि अगले पांच वर्षों में हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा क्योंकि 11 जिले ऐसे हैं, जिनमें कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। होशियारपुर और कपूरथला में मेडिकल कॉलेजों के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिल गई है और निविदाएं मंगाई जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज की आधारशिला मुख्यमंत्री ने मस्तुआना साहिब (संगरूर) में रखी। मालेरकोटला में एक मेडिकल कॉलेज अल्पसंख्यक मंत्रालय के विचाराधीन है।

हरजोत सिंह बैंस
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि सरकार स्कूल शिक्षा विभाग को पंजाब की नई तकदीर लिखने वाला विभाग बनाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम चलाई जा रही है। बड़े स्तर पर पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरियां मिलेंगी। स्कूल शिक्षा में सुधार करने के उद्देश्य से पंजाब राज्य के 19,123 स्कूलों का एक डीटेल्ड सर्वे करवाया जा रहा है। 

पंजाब में पहली बार क्रशर इंडस्ट्री के लिए पॉलिसी लाई गई है। इसके अलावा रेत के साथ ही बजरी की कीमत तय की गई है। पंजाब राज्य में पहली बार खनन क्षेत्रों का डीएसआर सर्वे करवाया जा रहा है। इसके अलावा गैर-कानूनी माइनिंग करने वालों के खिलाफ 19 मार्च 2022 से लेकर आज तक 328 पर्चे दर्ज किए गए हैं और 15 अप्रैल से लेकर आज तक 298 गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। जेल विभाग की जानकारी देते हुए बैंस ने बताया कि सरकार द्वारा सत्ता संभालने के बाद आज तक पंजाब राज्य की अलग-अलग जेलों से 2829 मोबाइल फोन और 1544 सिम जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed