फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five-month-old foetus found wrapped in newspaper in Sector-56 Chandigarh

चंडीगढ़ सेक्टर-56 में अखबार में लिपटा मिला पांच महीने का भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी

Thu, 13 Feb 2020 02:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Five-month-old foetus found wrapped in newspaper in Sector-56 Chandigarh
भ्रूण मिला - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-56 स्थित दशहरा ग्राउंड के पास एक बार फिर भ्रूण मिलने से एरिया में हड़कंप मच गया। पिछले एक हफ्ते में शहर में तीसरी घटना है। अखबार से लिपटे भ्रूण को राहगीर ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण जीएमएसएच-16 पहुंचाया। वहीं, फोरेंसिक टीम सुबूत इकट्ठा करने में जुट गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-56 स्थित दशहरा ग्राउंड के पास अखबार में एक बच्चा लिपटा हुआ है। सूचना पर पलसोरा पुलिस चौकी इंचार्ज ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान राहगीर ईश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि वह एरिया में घूमने के लिए निकले थे। दशहरा ग्राउंड के पास पहुंचे तो अखबार से लिपटा हुआ बच्चे का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मामले की सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम बुलाया। इस दौरान वहां से टीम ने सुबूत इकट्ठा किया। पुलिस के अनुसार, भ्रूण चार से पांच महीने का बच्ची का है। वहीं, पुलिस अब एरिया में अस्पताल के रिकार्ड खंगालने के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते में तीसरी घटना
बता दें कि बीते पांच फरवरी से अब तक शहर में यह तीसरी घटना है। एक घंटे के भीतर शहर के अलग-अलग सेक्टरों में दो नवजात बच्चियों का शव मिल चुका है। पहला सेक्टर-56 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास सीवरेज में जबकि दूसरा सेक्टर-33 स्थित पेट्रोल पंप के पास बने कूड़े की ढेर में मिला था। पुलिस ने दोनों नवजात बच्चियों के शव का नजदीकी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद विसरा जांच के लिए सीएफएसएल भेज दिया गया था। थाना पुलिस ने आईपीसी 318 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। हालांकि अब तक दोनों मामले अनसुलझे हैं।

कब-कब मिले नवजात
1. अक्तूबर 2017 में कजहेड़ी स्थित एक घर के बाहर बाल्टी में नवजात बच्ची मिली।
2. जून 2018 में खुड्डा लहौरा ब्रिज के पास मिली नवजात।
3. मार्च 2018 में सेक्टर-52 स्थित मैन होल में मिला नवजात का शव।
4. जुलाई 2018 में सेक्टर-23 स्थित एक घर के पास नवजात का शव मिलने से हड़कंप।
5. मई 2019 को डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में मिला नवजात बच्ची का शव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed