फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   five million rupees and drugs recovered after digging land in Pathankot

पठानकोट में जमीन की खुदाई कर पांच करोड़ और ड्रग्स बरामद 

Mon, 29 Jul 2019 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पठानकोट
अमर उजाला ब्यूरो, पठानकोट Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
five million rupees and drugs recovered after digging land in Pathankot
drugs

पंजाब की पांच जिलों की पुलिस ने रविवार शाम पठानकोट में एक कोठी में दबिश देकर पांच करोड़ रुपये और ड्रग्स बरामद की है। यह कार्रवाई लुधियाना में पकड़े गए दो तस्करों रवि और भोला की निशानदेही पर की गई। 

विज्ञापन


 सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मीरथल से हिमाचल के काठगढ़ को जाने वाली रोड पर बनी कोठी पर रविवार शाम साढ़े छह बजे दबिश दी। कोठी के पास बनी मोटर पर खुदाई के दौरान करीब एक करोड़ रुपये और हेरोइन बरामद की गई। 
विज्ञापन


कोठी के अंदर भी खुदाई जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुल पांच करोड़ से अधिक की नकदी बरामद हुई है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसटीएफ इंचार्ज स्नेहदीप शर्मा ने किया। छापामारी के दौरान अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट की पुलिस फोर्स ने कोठी की घेराबंदी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कोठी के गेट पर ताला लगा दिया है। छापामारी के बाद कोठी में न तो किसी को अंदर जाने दिया गया और न ही बाहर आने दिया गया। मीडिया सहित स्थानीय ग्रामीणों को भी कोठी से 300 मीटर दूर खड़ा कर दिया। लोकल पुलिस को भी घर से बाहर ही तैनात किया गया है। रात नौ बजे तक सर्च जारी थी। 


सूत्रों के अनुसार लुधियाना पुलिस ने हेरोइन सहित रवि तथा भोला को काबू किया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने माना कि वे लंबे अर्से से इस कारोबार में जुड़े हुए हैं तथा नशा बेच कर इकट्ठा किए गए पैसे से इन्होंने मीरथल में एक फार्म हाउस बनाने के साथ-साथ वहां जमीन भी खरीदी है। चिट्टे को भी वे डंप कर इसी जगह पर रखते हैं और वहां से छोटी-छोटी खेप आगे सप्लाई की जाती है। कोठी में बेसमेंट भी बनाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed