{"_id":"623d8d7c88f9060c2f69c90c","slug":"five-lakh-students-will-get-tablets-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पांच लाख छात्रों को मिलेंगे टैबलेट: तीन जिलों के डाइट केंद्रों पर पहुंचे, रोजाना दो जीबी डाटा भी मुफ्त मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पांच लाख छात्रों को मिलेंगे टैबलेट: तीन जिलों के डाइट केंद्रों पर पहुंचे, रोजाना दो जीबी डाटा भी मुफ्त मिलेगा
Fri, 25 Mar 2022 03:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Mar 2022 03:09 PM IST
सार
विद्यार्थी को रोजाना दो जीबी इंटरनेट डाटा मुफ्त मिलेगा। बता दें कि हरियाणा सरकार ने टैबलेट खरीदने के लिए 620 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए थे। छात्रों को स्कूल के पुस्तकालयों से यह टैबलेट मिलेंगे।
विज्ञापन
टैबलेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सेकेंडरी कक्षाओं में पढ़ रहे पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में टैबलेट बांटेगी। 12 अप्रैल को नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। पहले ही दिन हरियाणा सरकार लगभग पांच लाख टैबलेट बांटेगी। गुरुग्राम, जींद और पानीपत के डाइट केंद्रों पर टैबलेट पहुंचा चुके हैं। अन्य जिलों में एक या दो दिन में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
| डाइट सेंटर | टैबलेट की संख्या |
| गुरुग्राम | 25,241 |
| जींद | 23,585 |
| पानीपत | 17,543 |
दो जीबी तक मिलेगा डाटा
टैबलेट में ई पुस्तकें, विभिन्न प्रकार के परीक्षण वीडियो और सरकारी विद्यालयों में कक्षा वार पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री उपलब्ध होगी। पर्सनलाइज्ड अडेपटिव लर्निंग सॉफ्टवेयर युक्त और निशुल्क इंटरनेट डाटा भी दिया जाएगा। विद्यार्थी को रोजाना दो जीबी इंटरनेट डाटा मुफ्त मिलेगा। बता दें कि हरियाणा सरकार ने टैबलेट खरीदने के लिए 620 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए थे। छात्रों को स्कूल के पुस्तकालयों से यह टैबलेट मिलेंगे।
विज्ञापन