फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five IAS and 10 HCS officers transferred in Harynaa

हरियाणा में पांच आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों का तबादला, कई को दोहरी जिम्मेदारी मिली

Thu, 19 Nov 2020 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Nov 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Five IAS and 10 HCS officers transferred in Harynaa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कई अफसरों को दोहरी जिम्मेदारी देकर उनका कद भी बढ़ाया गया है। पलवल की जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें पलवल के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। 

विज्ञापन


आरटीए, पंचकूला के सचिव महावीर सिंह को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा चरखी दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन



महेंद्रगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विश्राम कुमार मीणा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कनीना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है। करनाल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) आयुष सिन्हा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा इंद्री के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में आरटीए, करनाल की सचिव और आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण, पंचकूला की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीना हुड्डा को करनाल का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें आरटीए, करनाल के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

नूंह के जिला नगर आयुक्त मुनीष नागपाल को नूंह का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें नूंह के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आरटीए, जींद के सचिव सत्येंद्र दुहन को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें आरटीए, जींद के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

फतेहाबाद के जिला नगर आयुक्त संवर्तक सिंह खंगवाल को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें फतेहाबाद के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इंद्री के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुमित सिहाग को नरवाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट और मिल्क प्लांट, कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक प्रीतपाल सिंह मोठसरा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा लाडवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

हिसार के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अश्वीर सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा बरवाला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे वीरेंद्र सिंह ढुल को बिलासपुर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। कनीना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रणबीर सिंह को नारनौल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। बरवाला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) राजेश कुमार को जींद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed