फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five hundred Uttarakhandi families adopted till lockdown, coronavirus

कोरोना संकट के हीरोः 500 उत्तराखंडी परिवारों को लिया गोद, लॉकडाउन तक करते रहेंगे मदद

Tue, 07 Apr 2020 02:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 07 Apr 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Five hundred Uttarakhandi families adopted till lockdown, coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
संकट के समय चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा ने पांच सौ उत्तराखंडी परिवारों को गोद लिया है। वे लॉकडाउन और कर्फ्यू जारी रहने तक सभी परिवारों के मददगार होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने उन परिवारों को राशन पहुंचवाएं हैं। लॉकडाउन के दौरान गरीब और जरूरतमंद एक सौ पच्चीस बेटियों की पढ़ाई के लिए फीस, ड्रेस और किताबें भी खरीदकर देंगे। ये लोग यहां होटल, कैटरिंग आदि में काम करते हैं। लॉकडाउन के चलते ये परिवार काफी संकट में थे और उनसे उत्तराखंड पहुंचाने की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन


परिवारों तक राशन पहुंचाने में उन्होंने दस- दस लोगों की दस टीमें बनाई है। ये टीम के सदस्य जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाते हैं। बता दें लॉकडाउन और शहर में कर्फ्यू लगने पर उत्तराखंड के विभिन्न भागों के चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को आर्थिक तंगी आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी परेशानी चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा को बताई। लोगों ने उनसे उत्तराखंड उनके गांव पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराने का निवेदन किया। जरूरतमंदों ने कहा कि उनके पास खाने के लिए न घर में अन्न का दाना है और न पैसे नहीं हैं। ऐसे में काम नहीं चल रहा है। ये लोग कैटरिंग के अलावा होटलों और फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर हैं।

लोगों की बात सुनने के बाद भूपेंद्र शर्मा ने उन पांच सौ परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था कराई। सभी परिवारों को पांच किलो चावल और दस किलो आटा के साथ घर में जो भी रोजमर्रा के सामान हैं उसे भी घरों में पहुंचवाया। भूपेंद्र शर्मा बिजनेसमैन के अलावा उत्तराखंड के जुड़ी कई संस्थाओं के पदाधिकारी भी हैं।


भूपेंद्र शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान कई लोगों ने उत्तराखंड जाने की पेशकश की। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उनके घरों पर ही राशन की व्यवस्था कराई। यह व्यवस्था लॉक डाउन जारी रहने तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed