{"_id":"5c376c63bdec22734e3ea364","slug":"five-haryana-roadways-employees-leaders-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के पांच कर्मचारी नेताओं पर गिरी निलंबन की गाज, सरकार ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के पांच कर्मचारी नेताओं पर गिरी निलंबन की गाज, सरकार ने की कार्रवाई
Thu, 10 Jan 2019 11:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान रोडवेज बसों के संचालन में बाधा डालने वाले कर्मचारी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अंबाला में बस संचालन बाधित करने के आरोप में पांच कर्मचारी नेताओं को परिवहन विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि फरीदाबाद डिपो के एस्मा के तहत नामजद कर्मचारी नेताओं पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के वरिष्ठ नेता व हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना, अंबाला डिपो के प्रधान रमेश श्योकंद, सचिव महाबीर पाई, सह सचिव विक्रम, उपप्रधान सुरेश भनवाला को निलंबित करने के आदेश गुरुवार शाम जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद डिपो में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य उप महासचिव राम आसरे यादव, राज्य सचिव शहजाद खान, डिपो प्रधान जितेंद्र पाल धनखड़, सचिव रविंद्र नागर, महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो प्रधान जय सिंह गिल, राज सिंह सरौत, वीरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार पर जल्द गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी आंदोलन से देंगे जबाव
हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य सरबत पूनिया, इंद्र सिंह बधाना, बिरेंद्र धनखड़, दलबीर किरमारा व अनूप सिंह सहरावत ने कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण बंद करे। किलोमीटर स्कीम के तहत बसें लेने का फैसला रद्द किया जाए। कर्मचारियों पर कार्रवाई के विरोध में कमेटी जल्दी बैठक कर आगामी आंदोलन का निर्णय लेगी।