फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five deaths and 3208 tested positive for Covid 19 in Tricity

जानलेवा संक्रमण: ट्राइसिटी में कोरोना से पांच की मौत, 3208 नए मरीज मिले, चंडीगढ़ से 11 उड़ानें भी रद्द

Sat, 22 Jan 2022 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 12:26 AM IST
सार

कोविड-19 का उड़ानों पर सीधा असर पड़ रहा है। शुक्रवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 11 फ्लाइटें रद्द रहीं। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर केपी सिंह ने बताया कि इंडिगो की सात फ्लाइटें और विस्तारा व गो फर्स्ट की दो-दो फ्लाइटें आज रदद् रहीं। इंडिगो की मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, श्रीनगर, बेंगलुरु, कोलकाता की फ्लाइटों ने उड़ान नहीं भरा। 

विज्ञापन
Five deaths and 3208 tested positive for Covid 19 in Tricity
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

ट्राइसिटी में शुक्रवार को कोरोना से जहां पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया, वहीं 3208 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से दो चंडीगढ़ और तीन मोहाली के रहने वाले थे। वहीं, नए मरीजों में 1172 चंडीगढ़, 1313 मोहाली और 723 पंचकूला के हैं। चंडीगढ़ में शुक्रवार को जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से एक की पहचान मनीमाजरा निवासी 80 वर्षीय वृद्धा के रूप में हुई है, जिन्होंने इलाज के दौरान मोहाली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


वह हृदय की गंभीर बीमारियों के साथ फेफड़ा में संक्रमण, उच्च रक्तचाप व मधुमेह की मरीज थीं। उन्होंने टीके की दोनों खुराक लगवाईं थीं। वहीं रायपुर खुर्द निवासी 58 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। वह भी कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थीं। उन्होंने भी टीके की दोनों खुराक लगवाईं थीं। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 6868 लोगों की जांच की, जिनमें से 1172 के संक्रमित मिलने से संक्रमण दर 17.06 प्रतिशत पर पहुंच गई। नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 665 और महिलाओं की संख्या 507 रही। सबसे ज्यादा 103 मरीज मनीमजरा में मिले। इसके अलावा सेक्टर 7 से 24, सेक्टर 20 से 21, सेक्टर 21 से 26, सेक्टर 22 से 28, सेक्टर 15 से 29, सेक्टर 35 से 23, सेक्टर 37 से 26, सेक्टर 42 से 28, सेक्टर 43 से 37, सेक्टर 44 से 29, सेक्टर 45 से 42, सेक्टर 46 से 42 ,सेक्टर 49 से 31, धनास से 31 व मौलीजागरां से 29 संक्रमित मिले। इसके साथ ही शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 9260 हो गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने 7 दिन की अवधि पूरी कर लेने पर 1832 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया। शहर के विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन पर भर्ती मरीजों की संख्या 418 और वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों की संख्या 43 है। बता दें कि अब तक शहर में कोरोना से 1097 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार हुई धीमी

15 से 18 साल के किशोरों के कोरोना टीकाकरण अभियान की रफ्तार बेहद कम होती जा रही है। शुक्रवार को विभिन्न सेंटरों पर 503 किशोरों को ही टीके की पहली खुराक लगाई गई। उधर, बूस्टर डोज अभियान में 5028 बुजुर्गों, 2588 स्वास्थ्य कर्मियों व 2413 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। वहीं, वयस्कों के अभियान में दूसरी खुराक लगवाने वालों की संख्या 99.47 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के आधे से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित 
स्वास्थ्य विभाग के आधे से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। इससे कार्यालय के नियमित कार्यों को पूरा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशक के कार्यालय के चार कर्मचारियों समेत कोरोना अपडेट करने वाली टीम के सदस्य भी संक्रमित हो गए। इससे पहले जीएमएसएच-16 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल और उनके कार्यालय के 4 कर्मचारी भी संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में आधे से भी कम कर्मचारियों के बल पर रूटीन कार्य पूरा करवाया जा रहा है। 

यूटी गेस्ट हाउस के 54 कर्मचारी संक्रमित
गुरुवार को रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में 36 केस आने के बाद शुक्रवार को यूटी गेस्ट हाउस में 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 54 कर्मचारी और एक गेस्ट शामिल हैं। इसके बाद पूरे यूटी गेस्ट हाउस को सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि गुरुवार को यूटी गेस्ट हाउस में 163 लोगों के नमूने लिए गए थे। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आई तो इसमें से 55 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमित पाए जाने वालों में 54 कर्मचारी और एक गेस्ट हैं। शुक्रवार को पूरे गेस्ट हाउस को सैनिटाइज किया गया और पहले ही तरह ही वहां काम जारी है। यूटी गेस्ट हाउस को बंद नहीं किया गया है। हालांकि सभी कर्मचारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि सभी को कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed