{"_id":"67182faebf0b14ab460d9604","slug":"five-accused-of-deadly-attack-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-546667-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच बीते रविवार को हुई आपसी मारपीट के बाद खूनी संघर्ष में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सेे तीन को जेल भेज दिया गया जबकि दो अन्य आरोपियों का दो दिन का रिमांड लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रामदरबार निवासी हर्ष ने पुलिस को शिकायत दी कि रविवार शाम करीब 4.15 बजे वह रामदरबार की मार्केट में अपने दोस्त वंश के साथ जूस पी रहा था। उसके बाद वे दोनों वहां से घर के लिए चल पड़े। इसी बीच कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बताया कि मारपीट करने वालों में वासु, अमित उर्फ नानू, गुरदीप उर्फ गुरी, रवि उर्फ करेला, तुषार उर्फ पिंगू सहित अन्य ने तेजधार हथियार, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से उन पर हमला किया। वंश भागा तो उन्होंने पीछा कर एक गली में फिर पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए और घायल को सेक्टर-21 में ले जा गया लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने अब वाशु, अमित उर्फ नानू, गुरदीप, रवि और तुषार को गिरफ्तार किया है।