{"_id":"13f5ada351e33a0254d891ef33f0d6d0","slug":"first-time-woman-representaion-in-garhwal-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल सभा में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल सभा में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Apr 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल सभा की कार्यकारिणी में पहली बार महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसकी मंजूरी रविवार को सभा की आम सभा की बैठक में दी गई।
विज्ञापन
गढ़वाल सभा की बैठक तीन घंटे तक चली। गढ़वाल सभा के संविधान में संशोधन की मंजूरी दी गई। गढ़वाल सभा की जनरल हाउस की बैठक सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में हुई।
सिटी ब्यूटीफुल में वर्ष 1958 में गढ़वाल सभा का गठन हुआ था। अभी गढ़वाल सभा के 14 हजार सदस्य हैं। सभा के संविधान में संशोधन किया। अब कार्यकारिणी 51 सदस्यों की होगी। इसमें 15 महिला सदस्य शामिल होंगी।
विज्ञापन
पहले गढ़वाल सभा की कार्यकारिणी में 31 सदस्य होते थे। अब सभा के चुनाव के लिए तीन सदस्य होंगे। एक मुख्य अधिकारी के अलावा दो सहायक अधिकारी होंगे। साथ ही अब वही व्यक्ति गढ़वाल सभा का चुनाव लड़ सकेगा जो छह वर्ष से सभा का सदस्य हो।
विज्ञापन
बैठक में गढ़वाल सभा का 38 लाख 93 हजार रुपये का बजट पास कर दिया गया। प्रधान कुंदन लाल उनियाल, महासचिव चंडी प्रसाद भट्ट, बीएस बिष्ट, हरि मोहन कंडवाल, उमानंद भदूला, बीएस नेगी, दलीप सिंह पंवार, जय किशन नैथानी, जगदीश असवाल, गुणानंद सेमवाल, बीबी बहुगुणा, एमएन शुक्ला और बीरेंद्र सिंह रावत शामिल हुए।