फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First Time Resignation of 17 MLAs Accepted In Haryana

हरियाणा में पहली बार अब तक 17 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार, इनेलो को बड़ा नुकसान

Tue, 20 Aug 2019 06:16 AM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Aug 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
First Time Resignation of 17 MLAs Accepted In Haryana
हरियाणा विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में ऐसा पहली बार हुआ है जब 17 विधायकों ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिस तरह से प्रदेश में इस वक्त दल-बदल का सियासी खेल चल रहा है, उसी के चलते अधिकांश विधायकों ने अपने पद से इस्तीफे देकर पार्टी छोड़ अन्य पार्टी ज्वाइन कर ली है। एक विधायक का निधन हो चुका है। दो महीने बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। कुल मिलाकर इस बार 18 विधायकों की खाली सीटों वाली हरियाणा विधानसभा भंग होगी।

विज्ञापन


हरियाणा में इससे पहले सन 1999-2004 के सत्र में भाजपा के छह विधायकों ने अपने इस्तीफे दिए थे। एसवाईएल के मसले पर ये इस्तीफे भाजपा विधायकों द्वारा दिए गए हैं। मगर इस बार पॉलीटिकल गेम कुछ और है। जबकि सियासत के इस खेल में सबसे ज्यादा नुकसान इनेलो को ही दिखाई दे रहा है, क्योंकि इस्तीफा देने वालों में अधिकतर इनेलो के ही विधायक हैं। उधर, हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने भी सभी के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं और ये सभी विधायक अब अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पूर्व विधायक हो चुके हैं।

विज्ञापन

इनेलो के खेमे में अब तीन विधायक

इस्तीफों के इस दौर में इनेलो को काफी झटका लगा है। 19 अपने और 1 समर्थित विधायक वाली इनेलो के खेमे में इस कदर सियासी तोड़फोड़ हुई है कि इनेलो के पास अब सिर्फ 3 ही विधायक बचे हैं। जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, वेद नारंग व ओमप्रकाश बरवा शामिल है।

सबसे ज्यादा इनेलो के विकेट गिरे
- 20 मार्च को नलवा से इनेलो विधायक रणबीर गंगवा ने इस्तीफा दे भाजपा ज्वाइन की।
- 24 मार्च को हथीन से इनेलो विधायक केहर सिंह रावत इस्तीफा दे भाजपाई बने।
- 03 जून को नारायणगढ़ से भाजपा विधायक नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र से सांसद बनने के बाद इस्तीफा दिया।
- 06 जून को फतेहाबाद से इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने इस्तीफा दे भाजपा का दामन थामा।
- 25 जून को जुलाना से इनेलो विधायक परमिंद्र सिंह ढुल ने भी इस्तीफा दे भाजपा में आस्था जता दी।
- 03 जुलाई को नूहं से इनेलो विधायक जाकिर हुसैन इस्तीफा दे भाजपा के साथ हो लिए।
- 23 जुलाई को रानियां से इनेलो विधायक रामचंद्र कंबोज भी इस्तीफा देकर भाजपा की राह चल दिए।
- 01 अगस्त को रतिया से इनेलो विधायक प्रोफेसर रवींद्र बलियाला ने भी इस्तीफा देकर भाजपा को समर्थन दिया।
- 01 अगस्त को राई से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने इस्तीफा तो दे दिया, मगर पार्टी नहीं छोड़ी।
- 05 अगस्त को फिरोजपुर झिरका से इनेलो विधायक ने इस्तीफा दे पहले कांग्रेस का हाथ थामा, मगर कुछ ही दिन बाद पाला बदल भाजपा में आ गए।
- 06 अगस्त को पुन्हाना से आजाद विधायक रहीस खान ने भी इस्तीफा दे भाजपा के पाले में आ गए।
- 06 अगस्त को पूंडरी से आजाद विधायक प्रोफेसर दिनेश कौशिक भी इस्तीफा दे भाजपाई बन गए।
- 06 अगस्त को सिरसा से इनेलो विधायक मक्खन लाल सिंगला भी इस्तीफा दे भाजपा के खेमे में चले गए।
- 14 अगस्त को पृथला से बसपा के विधायक टेकचंद शर्मा ने भी इस्तीफा दे भाजपा ज्वाइन की।
- 14 अगस्त को फरीदाबाद एनआईटी से इनेलो विधायक नागेंद्र भड़ाना इस्तीफा दे भाजपा के खेमे में गए।
- 14 अगस्त को समालखा से आजाद विधायक रवींद्र मच्छरौली ने भी इस्तीफा दे दिया।
- पेहवा से इनेलो विधायक जसविंद्र सिंह संधू का निधन हो गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed