फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First Time in Punjab and Haryana, Chief Secretary are Womens

ऐसा पहली बार हुआ है... हरियाणा और पंजाब के मुख्य सचिव पदों पर बना महिलाओं का दबदबा

Sat, 27 Jun 2020 10:35 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 Jun 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
First Time in Punjab and Haryana, Chief Secretary are Womens
केशनी आनंद अरोड़ा, विनी महाजन - फोटो : अमर उजाला
ऐसा पहली बार हुआ है, जब हरियाणा और पंजाब दोनों पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव पदों पर महिलाओं का दबदबा कायम हुआ है। यह अपने आप में महिला सशक्तीकरण की मिसाल भी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पंजाब की पहली मुख्य सचिव विनी महाजन ने पदभार संभाला। विनी महाजन 1987 बैच के आईएएस ऑफिसर है और अभी भी पंजाब सरकार में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार संभाल रही हैं। पंजाब सरकार में उन्हें अब मुख्य सचिव बनाया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि हरियाणा के मुख्य सचिव भी केशनी आनंद अरोड़ा महिला ही हैं। केशनी और उनकी तीन बहनें देश की अनोखी मिसाल हैं। तीन बहनें, तीनों आईएएस अफसर और तीनों ही हरियाणा की मुख्य सचिव रह चुकी हैं। पंजाब विश्वविद्यालय के दिवंगत प्रोफेसर जेसी आनंद की तीन बेटियां एक-एक कर आईएएस अधिकारी बनीं और फिर हरियाणा प्रशासन के सर्वोच्च पद पर पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केशनी के साथ साथ मीनाक्षी आनंद और उर्वशी गुलाटी के दोनों बहनें भी हरियाणा के मुख्य सचिव रह चुकी हैं। जबकि बताते चलें कि हरियाणा 1966 में पंजाब से अलग हुआ था। उसके बाद पंजाब में यह पहला ऐसा मौका है जब किसी महिला ने मुख्य सचिव की कमान संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed