फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First Time Express Train will Run on Narrow-gauge track, indian railway

नैरोगेज ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी एक्सप्रेस, सामान्य से 8 गुना ज्यादा किराया, ये रहा टाइम टेबल

Mon, 28 Jan 2019 04:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 28 Jan 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
First Time Express Train will Run on Narrow-gauge track, indian railway
डेमो - फोटो : डेमो
पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल ट्रैक पर पहली बार 1 फरवरी से एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी। उत्तर रेलवे ने 2 सफल ट्रायल के बाद ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी। ब्रॉडगेज के मुकाबले नैरोगेज ट्रैक पर चलने वारी एक्सप्रेस ट्रेन की गति 40 किमी. प्रति घंटा के आसपास रहेगी। इससे यात्रियों के 4 घंटे बचेंगे। अधिकारियों के मुताबिक पहले 164 किमी. लंबे रूट पर 8 से 9 घंटे का समय लगता था। नैरोगेज ट्रैक अब यह घटकर 5 घंटे 10 मिनट में पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन


वहीं यह ट्रेन केवल 4 स्टॉपेज पर ही रुकेगी और हर स्टॉपेज पर केवल 2 मिनट ट्रेन का ठहराव होगा। केवल 4 कोच वाली इस ट्रेन में 40-40 सीट वाले 1 कुर्सी यान व द्वितीय कुर्सीयान और 2 सामान्य कोच होंगे। एक्सप्रेस ट्रेन का किराया अधिक होगा। कुर्सीयान में यात्रियों को साधारण से 8 गुना यानि पठानकोट-बैजनाथ पपरोला तक 30 की बजाए 260 रुपये और जनरल कोच में दो गुना यानि 60 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं कुर्सीयान और सेकेंड क्लास कुर्सीयान कोच को आरक्षित रखा गया है। बैजनाथ से पहली ट्रेन चलेगी और 2 फरवरी से रूटीन में ट्रेन पठानकोट से चलेगी।
विज्ञापन


यह होगा नई ट्रेन का टाइम टेबल
52475 संख्या वाली एक्सप्रेस ट्रेन पठानकोट से सुबह 9.20 पर चलेगी व दोपहर 2.25 पर बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। रास्ते में 11.58 पर ज्वालामुखी रोड, 12.31 पर कांगड़ा, 1.03 मिनट पर नगरोटा, 1.40 पर पालमपुर में  2-2 मिनट के स्टॉपेज होंगे। वापस गाड़ी संख्या 52476 बैजनाथ पपरोला से शाम 4.30 बजे चलकर रात में 9.35 बजे पठानकोट पहुंचेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


1927 में अस्तित्व में आया था रेल सेक्शन  
रिकार्ड के मुताबिक हिमाचल में हाइड्रोलिक पावर डैम के निर्माण कार्य में सामग्री पहुंचाने के लिए पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज ट्रैक का निर्माण कार्य 1927 में शुरू किया गया। दो वर्ष में ही अप्रैल 1929 में बिना मशीनों का प्रयोग किए सिर्फ मैनपावर से 164 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक का निर्माण पूरा कर लिया गया। जब तक डैम का काम चलता रहा, तब तक इस ट्रैक पर मालगाड़ी ही चलाई जाती रही। डैम बनने के बाद ट्रैक पर पैसेंजर गाड़ी को बैजनाथ तक स्टीम इंजन से चलाया गया। ट्रैक पर पैसेंजर गाड़ी चलने से पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर के लोगों को काफी राहत मिली। वर्ष 1972 में फिरोजपुर मंडल ने स्टीम इंजन बंद कर इस मार्ग पर डीजल इंजन से ट्रेनें शुरू की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed