{"_id":"65fbf582da3670c1b0092e69","slug":"first-phase-of-hola-mohalla-started-in-kiratpur-sahib-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hola Mohalla: बोले सो निहाल के जयघोष के साथ कीरतपुर साहिब में शुरू हुआ होला मोहल्ला का पहला पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hola Mohalla: बोले सो निहाल के जयघोष के साथ कीरतपुर साहिब में शुरू हुआ होला मोहल्ला का पहला पड़ाव
Thu, 21 Mar 2024 02:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:23 PM IST
सार
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिरोमणि कमेटी सहित अन्य धार्मिक संस्थाओं द्वारा बड़ी संख्या में लंगर लगाए गए है। वहीं लंगर लगाने वाली संस्थाओं को शिरोमणि कमेटी द्वारा रसोई गैस एवं ईंधन सहित अन्य जरूरी सामान भी मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
होला मोहल्ला शुरू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालसा पंथ की चढ़ती कलां एवं जाहो जलाल का प्रतीक छह दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला होला मोहल्ला का गुरुवार को पुरातन खालसाई परंपराओं के अनुसार आगाज हुआ। श्री कीरतपुर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब की इलाही बाणी की आरंभता एवं बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों की गूंज के साथ होला मोहल्ला शुरू हुआ।
तख्त श्री केशगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह द्वारा मुख वाक लिया गया। वहीं तख्त श्री केशगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी सुलतान सिंह द्वारा मेले की चढ़ती कला, सुख शांति एवं संगत की सलामती की अरदास की गई।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिरोमणि कमेटी सहित अन्य धार्मिक संस्थाओं द्वारा बड़ी संख्या में लंगर लगाए गए है। वहीं लंगर लगाने वाली संस्थाओं को शिरोमणि कमेटी द्वारा रसोई गैस एवं ईंधन सहित अन्य जरूरी सामान भी मुहैया करवाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन एवं अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग के साथ मेले के दौरान करीब 50 मेडिकल कैंप एवं अस्थाई डिस्पेंसरियां स्थापित की गई हैं। धार्मिक नगरी कीरतपुर साहिब में आज से धार्मिक दीवान भी आरंभ कर दिए गए हैं जहां पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब के निकट बने सरोवर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। देश विदेश से श्रद्धालु 6 दिन तक चलने वाले इस जोड़ मेले में श्री आनंदपुर साहिब तथा श्री कीरतपुर साहिब के गुरु घरों में नतमस्तक होंगे।