चुनाव प्रचार कमेटी की पहली बैठक: पूरी तैयारी से मैदान में उतरेगी कांग्रेस, सिद्धू-जाखड़ रहे मौजूद, सीएम चन्नी नहीं पहुंचे
चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में बुधवार को कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहे। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बैठक में नहीं पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब प्रदेश कांग्रेस पूरी तैयारी से मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। बुधवार को कांग्रेस भवन में हुई प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी की पहली बैठक में चुनावी प्रचार को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में तय किया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के एक सुर होने चाहिए। बैठक की चर्चा को लिखित रूप से दर्ज किया गया।
कांग्रेस में आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहे। प्रचार के कारण मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नहीं पहुंच पाए। प्रचार समिति के प्रधान सुनील जाखड़ और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान सभी जिम्मेदार नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में चुनाव में प्रचार की क्या रूपरेखा रहेगी, इस पर चर्चा की गई। बैठक में समिति के प्रधान ने मुद्दा उठाया कि प्रचार के दौरान शामिल होने वाले सभी नेताओं का एक सुर होना चाहिए। अन्यथा प्रचार दुष्प्रचार दिखने लगता है। ऐसे में जनता के बीच अच्छा मैसेज नहीं जाता है।
बैठक में तय किया गया कि पार्टी की ओर से जब भी आधिकारिक चुनाव प्रचार की घोषणा की जाएगी तो प्रचार में शामिल होने वाले नेताओं की पूरी तैयारी के साथ जाना होगा। हालांकि बैठक में हुई चर्चा के दौरान आए मुद्दों पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई लेकिन भविष्य में होने वाली बैठकों में जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
घोषणाओं पर खड़े कर रहे सिद्धू सवाल
पंजाब कांग्रेस में अभी सबसे बड़ा मुद्दा सरकारी घोषणाओं पर कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा खड़े किए जाने वाले सवाल ही हैं। मुख्यमंत्री जहां घोषणाएं कर रहे हैं तो वहीं सिद्धू उनकी घोषणाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सिर्फ मुख्यमंत्री की फोटो का इस्तेमाल किए जाने पर भी सिद्धू सवाल खड़े कर चुके हैं। इन्ही कारणों के कारण कांग्रेस के प्रचार की दिशा अलग-अलग दिखाई दे रही है।