Haryana Assembly Election: आज आएगी कांग्रेस की पहली सूची, इस फार्मूले के कारण सभी विधायकों की टिकट पक्की
Haryana Election Congress List: हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान होगा। आठ अक्तूबर को परिणाम आएगा। पांच सितंबर से नामांकन भरे जा रहे हैं। भाजपा ने गुरुवार को अपनी 67 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद आज कांग्रेस पार्टी की पहली सूची जारी होगी। संभावना है कि रात तक सूची जारी की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस का सीटिंग गेटिंग फार्मूला लागू रहेगा और अधिकतर विधायकों को टिकट दिया जा रहा है। इस फैसले पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मुहर लग चुकी है। अभी तक की बैठकों में कांग्रेस 66 सीटों पर पर अपने उम्मीदवार तय कर चुकी है, जबकि शेष 24 विधानसभा सीटों पर सिंगल नाम का पैनल तैयार करने के लिए चार वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनाई गई है। इनमें टीएस सिंहदेव, मधुसूदन मिस्त्री, अजय माकन, भूपेंद्र हुड्डा और दीपक बाबरिया शामिल हैं।
ईडी की कार्रवाई झेलने वालों को भी टिकट
छह सितंबर के बाद होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन सीटों पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। हालांकि, पहले पार्टी कुछ विधायकों की टिकट काटने की तैयारी में थी। इनमें धर्म सिंह छोक्कर, राव दान सिंह और सुरेंद्र पंवार के नाम शामिल हैं। तीनों विधायकों ने टिकट के लिए जोर लगाया और सत्ताधारी पार्टी पर रंजीशन ईडी कार्रवाई का आरोप लगाया। इसके बाद पार्टी ने फैसला लिया कि जिन विधायकों पर ईडी ने कार्रवाई की है, उनको भी टिकट दिया जाएगा।
इन विधायकों को टिकट नहीं दिए जाने की सूरत में पार्टी को बगावत का खतरा था। ऐसे में अब साफ हो गया हौ कि कांग्रेस अपने सभी मौजूदा 28 विधायकों को टिकट देने जा रही है। सुरेंद्र पंवार के स्थान पर उनकी पुत्रवधू को टिकट दिया जा सकता है।