{"_id":"5e39c35b13bee362f6126222","slug":"first-international-film-festival-will-be-held-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः कपूरथला में होगा पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, दिखाई जाएंगी पंजाबी फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः कपूरथला में होगा पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, दिखाई जाएंगी पंजाबी फिल्में
Wed, 05 Feb 2020 12:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
पंजाब सरकार की ओर से पहला दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 16 और 17 मार्च , 2020 को आईकेजीपीटीयू कपूरथला में करवाया जायेगा। मंगलवार को पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन एसएएस नगर मोहाली और नॉर्थ जोन फिल्म और टीवी कलाकार एसोसिएशन, मोहाली के प्रतिनिधियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में करवाया जाने वाला यह मेला पंजाबी मातृभाषा को समर्पित होगा। साथ ही बताया कि पहले यह मेला 21 फरवरी, 2020 को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मौके पर करवाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन तैयारियों के लिए समय की कमी के कारण यह मार्च में कराया जायेगा।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि यह मेला पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग की ओर से पंजाब फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन एसएएस नगर मोहाली और नॉर्थ जोन फिल्म और टीवी कलाकार एसोसिएशन मोहाली के सहयोग से करवाया जायेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पंजाबी फिल्म उद्योग से संबंधी दस्तावेजी फिल्म तैयार की जा रही है, जो इस मेले के दौरान विशेष तौर पर दिखाई जायेगी। साथ ही नामवर पंजाबी फिल्में दिखाई जाएंगी। मेले के दौरान पंजाबी फिल्मों की अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार इनाम दिए जाएंगे और कलाकारों को बेस्ट अभिनेता, बेस्ट ऐक्ट्रस, कॉमेडी कलाकार, सहायक कलाकार आदि की अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार इनाम दिए जाएंगे।