फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First election rally of Mayawati in Nawanshahr of Punjab

मायावती की पहली रैली आज: नवांशहर में जनसभा को करेंगी संबोधित, प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर मंच पर रहेंगे मौजूद

Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
सार

पंजाब में शिअद व बसपा के बीच गठबंधन है। 117 में से 20 सीटें बसपा के हिस्से में आई हैं। वहीं शिअद 97 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुका है। कृषि कानूनों के विरोध में शिअद ने 24 साल पुराना भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर 12 जून 2021 को बसपा के साथ गठबंधन किया था।

विज्ञापन
First election rally of Mayawati in Nawanshahr of Punjab
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में बहुजन समाज पार्टी ने भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को पंजाब पहुंचेंगी। वह नवांशहर की दानामंडी में होने वाली शिअद-बसपा की संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और शिअद प्रधान सुखबीर बादल भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं के अनुसार बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती मंगलवार को नवांशहर की दानामंडी में एक रैली को संबोधित करेंगी। शिअद के साथ गठबंधन के बाद उनका पंजाब का यह पहला दौरा है। पार्टी के नेताओं के अनुसार आठ फरवरी को वह दो बजे दोपहर को पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा, राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद, पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल, पंजाब प्रभारी विपुल कुमार और प्रदेश अध्यक्ष बसपा जसवीर सिंह गढ़ी भी रैली में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली स्थल को दोआबा क्षेत्र में रखा गया है। इसकी वजह यह है कि इस क्षेत्र से बसपा के सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। साथ ही दोआबा के पास श्री आनंदपुर साहिब, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला और रोपड़ में भी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नवांशहर इन स्थानों के केंद्र में स्थित है। साथ ही इन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के मतदाताओं का खासा प्रभाव है। इस रैली के जरिए मायावती दोआबा के साथ ही उसके आसपास क्षेत्र को भी साधने का प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed