{"_id":"5eb2c1520ceadc34b607004e","slug":"first-death-due-to-coronavirus-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में कोरोना से पहली मौत, दिल्ली से लौटे 24 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में कोरोना से पहली मौत, दिल्ली से लौटे 24 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम
Wed, 06 May 2020 10:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में कोरोना से पहली मौत हुई है। मंगलवार को 24 वर्षीय युवक की दीनानाथ कॉलोनी में मौत हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक सोमवार को दिल्ली से पानीपत आया था और इस दौरान किसी विवाद पर उसने कॉलोनी निवासी एक महिला को काट लिया था। उस महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
दिल्ली से दीनानाथ कॉलोनी वार्ड नंबर 6 से लौटे 24 वर्षीय युवक की मंगलवार की सुबह 4 बजे मौत हो गई थी। अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल लेकर पहुंची। मृतक की मां को आइसोलेट किया गया। बुधवार को युवक की रिपोर्ट आई, जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
सोमवार को घर आने पर युवक ने कॉलोनी की एक महिला को काट लिया था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी लेकिन दूसरी जांच में वो नेगेटिव मिली। सीएमओ डॉ. संतलाल ने बताया मृतक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि जिस महिला को काटा था, उसकी पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मृत्यक के मां के सैंपल की रिपोर्ट अभी नही आई है।
विज्ञापन
10 घंटे तक बगैर सैनिटाइज किये शव खुले में पड़ा रहा
आरोप है कि मंगलवार को बगैर सैनिटाइजेशन के शव अस्पताल में रखा रहा, जिसे अस्पताल की बड़ी लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। बाद में नगर निगम ने जनसेवा दाल के साथ शव का अंतिम संस्कार कराया था।