फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first confirmed case of dengue found in chandigarh

चंडीगढ़ में मिला डेंगू का पहला कन्फर्म केस

Tue, 14 Jul 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jul 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
first confirmed case of dengue found in chandigarh

चंडीगढ़ में डेंगू का पहला केस कन्फर्म हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने मौलीजागरां के 18 साल के किशोर में डेंगू की पुष्टि की है। किशोर मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में भर्ती था, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। श

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के घर के पास छिड़काव करवा दिया है। अब तक शहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया के 18 और डेंगू के एक मामले की पुष्टि की गई है। पंचकूला में अब तक मलेरिया के चार मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के उपाय
  1. अपने घरों के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें।
  2. कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार जरूर निकालें और उन्हें रगड़ कर साफ करें।
  3. घर की छतों पर बेकार बर्तन, टायर, घड़े, टूटे हुए गमले और ड्रम न फेंकें।
  4. छत पर बनी पानी की टंकी का ढक्कन बंद रखें।
  5. घर में रखे गमलों, बोतलों में लगाए गए पौधों (मनी प्लांट) के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें।
  6. बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के प्रकार- डेंगू फीवर और डेंगू हेमरेजिक फीवर।
डेंगू फीवर के लक्षण- तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिर दर्द, जी मिचलाना
हेमरेजिक फीवर के लक्षण- डेंगू फीवर के लक्षण के साथ मसूढों और नाक से खून आना, बॉडी में रेशेज होना और नसों का ब्लॉक होना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed