{"_id":"261cd541c6c33a09163fef47150dbb01","slug":"first-confirmed-case-of-dengue-found-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मिला डेंगू का पहला कन्फर्म केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मिला डेंगू का पहला कन्फर्म केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jul 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में डेंगू का पहला केस कन्फर्म हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने मौलीजागरां के 18 साल के किशोर में डेंगू की पुष्टि की है। किशोर मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में भर्ती था, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। श
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के घर के पास छिड़काव करवा दिया है। अब तक शहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया के 18 और डेंगू के एक मामले की पुष्टि की गई है। पंचकूला में अब तक मलेरिया के चार मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के उपाय
- अपने घरों के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें।
- कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार जरूर निकालें और उन्हें रगड़ कर साफ करें।
- घर की छतों पर बेकार बर्तन, टायर, घड़े, टूटे हुए गमले और ड्रम न फेंकें।
- छत पर बनी पानी की टंकी का ढक्कन बंद रखें।
- घर में रखे गमलों, बोतलों में लगाए गए पौधों (मनी प्लांट) के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें।
- बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन
डेंगू के प्रकार- डेंगू फीवर और डेंगू हेमरेजिक फीवर।
डेंगू फीवर के लक्षण- तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिर दर्द, जी मिचलाना
हेमरेजिक फीवर के लक्षण- डेंगू फीवर के लक्षण के साथ मसूढों और नाक से खून आना, बॉडी में रेशेज होना और नसों का ब्लॉक होना