फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firozpur Railway Divison Decision to Retire Forcefully Defaulter Employees

फिरोजपुरः रेलवे डिवीजन का बड़ा फैसला, जबरन सेवानिवृत्त किए जाएंगे डिफाल्टर रेलकर्मी

Mon, 16 Dec 2019 11:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 16 Dec 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Firozpur Railway Divison Decision to Retire Forcefully Defaulter Employees
फाइल फोटो
रेलवे डिवीजन फिरोजपुर ने वातानुकूलित विभाग के 115 कर्मियों की सूची तैयार की है। इनमें से डिफाल्टर रेलकर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त करने की तैयारी है। रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के डिवीजनल पर्सनल अधिकारी द्वारा सूची जारी करने के बाद रेलकर्मियों में अफरातफरी मच गई है।
विज्ञापन


फिरोजपुर डिवीजन इलेक्ट्रिकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे दिल्ली हेडक्वार्टर के अधिकारियों ने एक स्कीम लागू की है। इसके तहत 55 साल की आयु पूरी करने वाले और 30 साल की सर्विस पूरी कर चुके रेलकर्मियों का बायोडाटा मांगा है। इसकी सूची तैयार हो गई है।
विज्ञापन


अब एक कमेटी गठित की जाएगी जो जांच करेगी कि सूची में ऐसे कौन से रेलकर्मी हैं जो लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इनमें से जिनके खिलाफ विजिलेंस केस बने हैं और जिन्हें चार्जशीट जारी हुई हैं, उन्हें जबरन सेवानिवृत्त किया जाएगा। इसके बाद इंजीनियरिंग, कामर्शियल, पर्सनल, आपरेटिंग व अन्य विभागों के कर्मियों की भी सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे में कई घोटालों की चल रही जांच
रेल डिवीजन फिरोजपुर में करोड़ों रुपये के कई घोटालों की जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा कई मामलों की जांच रेलवे विजिलेंस कर रही है। घोटालों में संलिप्त कर्मियों पर गाज गिरनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed