फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing outside of shivsena leader's Office in Punjab's Ludhiana

लुधियाना: शिवसेना नेता अमित अरोड़ा पर हमला, कार पर लगी गोली, बाल-बाल बचे

Sun, 23 Feb 2020 12:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Feb 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Firing outside of shivsena leader's Office in Punjab's Ludhiana

शिवसेना के नेता अमित अरोड़ा पर शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरो ने हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में अमित अरोड़ा बाल-बाल बच गए। हमलवारों की तरफ से चलाई गई गोली उनके दफतर के बाहर खड़ी गाड़ी पर लगी। घटना की सूचना मिलते पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच  जांच शुरू कर दी है। वही शिवसेना ने हमले के बाद धरना लगा दिया है।

विज्ञापन


अमित अरोड़ा ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह सेक्टर 32 चौक चंडीगढ़ रोड पर अपने कार बाजार स्थित दफतर में बैठे थे। मौके पर उनके साथ तीन चार लोग व गनमैन भी मौजूद थे। तभी वहां गोली चलने की आवाज आई। गोली उनके दफतर के बाहर खड़ी एंडेवर गाड़ी पर लगी। हालांकि वह अक्सर गाड़ी में बैठकर फोन पर बातचीत करते रहते है लेकिन आज वह अपने दफ्तर मेें बैठे थे। उन्हें आशंका है कि उन पर आतंकी हमला हुआ है क्योंकि उन्हें लंबे समय से आतंकवादियों की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही है। 
विज्ञापन


बीते सप्ताह उन्होंने पुलिस डिवीजन नंबर दो के तात्कालीन एसएचओ को दो संदिग्धों की जानकारी देकर उठवाया था लेकिन एसएचओ ने उनके मोबाइल फोन रखकर उन्हें छोड़ दिया। आज हुए हमले के बारे में उन्होंने पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल को भी मामले की पूरी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अरोड़ा पर फरवरी, 2016 में आतंकी हमला हुआ था। लेकिन बाद में उन पर ही पुलिस ने फर्जी हमला करवाने का मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जब टार्गेट किलिंग में एनआईए की जांच के दौरान यह पाया गया कि अमित अरोड़ा पर वाकई हमला सही में आतंकी हमला था तो उन्हें क्लीन चिट मिली थी। उसके बाद भी अमित अरोड़ा खुद को जान से मारने की धमकियां मिलने के बारे पुलिस को शिकायत देते आ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed