फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on man at Parking of GMCH 32 Chandigarh

देर रात जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी गोली, लोगों में दहशत

Sat, 11 Jan 2020 01:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Firing on man at Parking of GMCH 32 Chandigarh
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जीएमसीएच-32 पार्किंग में लुधियाना निवासी युवक को मारने आए क्रूज कार सवार बदमाशों ने आई-20 कार पर ताबड़तोड़ पांच फायरिंग कर दी। इस दौरान बहन का इलाज कराने आए एक अन्य व्यक्ति के बाजू पर गोली जा लगी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जबकि कार सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नालागढ़ निवासी गुरदयाल (37) को अस्पताल पहुंचाया। वही पुलिस लुधियाना निवासी जगतार से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जगतार का काफी देर तक पीछा किया इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


वारदात शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे की है। सूचना मिली कि जीएमसीएच-32 एंट्री गेट पार्किंग के पास गोलियां चली हैं। सूचना पर एसपी सिटी विनीत कुमार, नेहा यादव, थाना प्रभारी बलदेव कुमार समेत अन्य टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया कि गुरदयाल के बाजू पर गोली लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल गुरदयाल ने बताया कि वह अपनी बहन का जीएमसीएच-32 में इलाज करवाने आया है। कुछ काम के लिए कहीं बाहर गया था। जैसे ही अपनी क्विड कार पार्किंग में खड़ी अस्पताल में जाने लगा। इस दौरान जोरदार आवाज आई और उसके बाएं बाजू से खून निकलने लगा। उसे कुछ समझ ही नहीं आया कि उसके साथ क्या हुआ है। 

दोस्त से पहले भी हो चुकी है लड़ाई
इसके बाद पुलिस ने जगतार का बयान दर्ज किया। बयान में उसने बताया कि वह लुधियाना के समराला निवासी है। वह जीएमसीएच-32 में अपने जानकार का इलाज कराने आया है। इस दौरान उसके दोस्तों ने बताया कि काले रंग की क्रूज कार में कुछ लोग उसे काफी देर से तलाश कर रहे हैं। उसका पीछा भी किया जा रहा है। इसके बाद करीब चार से पांच आरोपियों ने उसकी आई-20 कार पर हमला कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्तों की उन युवकों से पहले लड़ाई भी हो चुकी है। 

टिक टॉक से आरोपी की पहचान 

जगतार व उसके दोस्त ने पुलिस को आरोपियों के नाम भी बताएं है। उन्होंने बताया कि आरोपी टिक टॉक पर भी है। पुलिस अब शिकायतकर्ता से टिक टॉक ऐप पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
आई-20 कार पर पांच फायरिंग 
वारदात के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर वीडियोग्राफी कर वहां से नमूने जब्त किया। साथ टीम को पांच खोल बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आई-20 कार पर कुल पांच फायरिंग किया है। इनमें कार के दाहिने तरफ के दोनों गेट पर एक-एक गालियां, दो बोनट पर और एक छत पर फायरिंग की गई है। पुलिस अब जीएमसीएच-32 के गेट और पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। 
 

चार से पांच युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी जगतार को मारने आए थे लेकिन गोली किसी और को लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  विनीत कुमार, एसपी सिटी चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed