फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in Shiv sena Leader Showroom in Batala

Batala: शिवसेना नेता के शोरूम में घुसे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्राहक बनकर आए थे, तीन घायल

Sat, 24 Jun 2023 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 03:47 PM IST
सार

फायरिंग में शिवसेना नेता, उसका भाई और बेटा घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया है। ग्राहक के रूप में आए दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Firing in Shiv sena Leader Showroom in Batala
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बटाला की सिटी रोड पर अपने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बैठे शिवसेना समाजवादी के संगठन मंत्री राजीव महाजन पर ग्राहक बनकर आए दो बदमाशों ने दिन-दिहाडे़ ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से शिवसेना नेता, उनका भाई अनिल महाजन और बेटा मानव महाजन घायल हो गए। तीनों को बटाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। घटना शनिवार बाद दोपहर की है। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Punjab: 700 भारतीय छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार

विज्ञापन

फायरिंग से फैली दहशत
सिटी रोड इलाके में हर वक्त भीड़ रहती है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले दो लोग थे और उन्होंने सात से ज्यादा गोलियां चलाई। वहीं सूचना मिलते ही डीआईजी नरेन्द्र भार्गव, एसएसपी अमृतसर देहाती सतिंदर सिंह,एसएसपी गुरदासपुर हरीश दहिया मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राजीव और अनिल को पेट पर गोलियां लगी हैं, जबकि मानव महाजन के सिर पर गोली लगी है। वहीं सरेआम दिन-दिहाडे़ शोरूम में गोलियां चलने से आसपास दहशत फैल गई। 

एलईडी खरीदने के बहाने घुसे थे आरोपी
अस्पताल में उपचाराधीन अनिल महाजन ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। शनिवार करीब 12 बजे एक युवक ने शोरूम में आकर कहा कि वह एलईडी खरीदना चाहता है। रेट पूछकर वह बाहर चला गया। इसके बाद वह युवक अपने साथ और एक अन्य युवक को लेकर शोरूम के अंदर आया और आते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस फायरिंग में वह, उसका भाई और उसका बेटा घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी ललित कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं। मौके पर पहुंचे एसएसपी अमृतसर देहाती सतिंदर सिंह और डीएसपी सिटी बटाला ललित कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed