फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing at Batala in land dispute, one killed

पंजाब: बटाला में जमीन विवाद पर चलीं गोलियां, एक युवक की मौत, दो घायल

Mon, 25 May 2020 07:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 May 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Firing at Batala in land dispute, one killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कस्बा फतेहगढ़ चूडियां के गांव सैद मुबारक-कुलियां में रविवार देर रात जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद में गोलियां चल गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों का अमृतसर में इलाज चल रहा है। थाना सदर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं मामले में नामजद एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


फतेहगढ़ चूडियां के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि रविवार की रात दोनो पक्षों के बीच हुए जमीन विवाद के दौरान गांव सैद मुबारक कुलियां के रहने वाले गुरजीत सिंह ने गोली चला दी। इससे दूसरे पक्ष के मनजोत सिंह (24) निवासी सैद मुबारक कुलियां, अर्शप्रीत सिंह और लवदीप सिंह को गोली लगी। तीनों को बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मनजोत सिंह की अमृतसर में मौत हो गई। अर्शप्रीत सिंह और लवदीप सिंह का इलाज अमृतसर में चल रहा है। 
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी मृतक मनजोत सिंह के रिश्तेदार कुलदीप सिंह के बयान पर गुरजीत सिंह, उसके पिता जोगिंदर सिंह और परिवार की तीन महिलाओं के खिलाफ थाना सदर बटाला में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत का मामला दर्जकर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि हमलावर गुरजीत सिंह के पिता जोगिंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार को अकाली नेता व माझा जोन के प्रधान रविकरण सिंह काहलों बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतक मनजोत सिंह गरीब परिवार का एकलौता कमाने वाला था। अकाली दल पुलिस से मांग करता है कि मनजोत सिंह के हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed