{"_id":"63111d655ab60459f909ff33","slug":"firemen-and-soldiers-were-drinking-alcohol-in-sukhna-when-the-police-caught-them-they-slapped-chandigarh-news-pkl4611223170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: सुखना लेक पर शराब पी रहे थे फौजी और फायरमैन, पुलिस ने पकड़ा तो जड़ दिया थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: सुखना लेक पर शराब पी रहे थे फौजी और फायरमैन, पुलिस ने पकड़ा तो जड़ दिया थप्पड़
Fri, 02 Sep 2022 02:30 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:30 AM IST
सार
पकड़ा गया सुनील डिफेंस फायर सर्विस (डीएफएस) में है और चंडीमंदिर में तैनात है जबकि नवीन पठानकोट में आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात है। नवीन हाल ही में ट्रेनिंग पूरी करके आया था।
विज्ञापन
Sukhna Lake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की सुखना लेक में बुधवार रात बोटिंग करते हुए फौजी और फायरमैन समेत तीन लोग शराब पी रहे थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ा तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। पुलिस तीनों को जबरन जीएमएसएच-16 ले गई और उनका मेडिकल करवाया। इस दौरान एक आरोपी ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया।
सूचना पर सेक्टर-3 थाना प्रभारी सुखद्वीप सिंह अस्पताल पहुंचे और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की धाराओं में केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जींद के गांव बरौदा निवासी सुनील कुमार (30), वीरेंद्र (35) और नवीन (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सुखद्वीप सिंह ने बताया कि सुनील डिफेंस फायर सर्विस (डीएफएस) में है और चंडीमंदिर में तैनात है जबकि नवीन पठानकोट में आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात है। नवीन हाल ही में ट्रेनिंग पूरी करके आया था। दोनों अपने दोस्त वीरेंद्र के साथ चंडीगढ़ घूमने आए थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे तीनों बोटिंग कर रहे थे और चलती बोट में शराब पीकर हल्ला कर रहे थे। बोटिंग करवाने वाले कर्मचारियों ने देखा तो मालिक को जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची लेक चौकी पुलिस के साथ तीनों ने शराब के नशे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। तीनों को काफी समझाया गया लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस आरोपियों को मेडिकल के लिए जीएमएसएच-16 लेकर गई। पहले तो तीनों डॉक्टर को ब्लड सैंपल देने से इंकार करते रहे। इसी दौरान एक आरोपी ने एक सिपाही को थप्पड़ मार दिया।

तीनों आरोपियों को पुलिस सेक्टर-16 स्थित अस्पताल ले गई थी। पुलिस मेडिकल करवा रही थी तो आरोपियों में से एक ने एक सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई पर उतारू थे। दोनों कर्मचारियों के दफ्तर में उनकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। - गुरमुख सिंह, डीएसपी सेंट्रल