{"_id":"f51ff8107a0d22e2a27000eca4b0e96c","slug":"fireman-randhir-singh-will-get-bravery-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरमैन रणधीर सिंह को मिला बहादुरी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरमैन रणधीर सिंह को मिला बहादुरी पुरस्कार
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Jan 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
आग से बचाते खुद की जान जोखिम में डालने वाले फायरमैन रणधीर सिंह को प्रेसीडेंट फायर सर्विस मेडल दिया गया।
विज्ञापन
आज गणतंत्र दिवस के मौके पर सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया।
अपने काम को बहादुरी से निभाने के लिए रणधीर सिंह को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना है।
पिछले साल 23 जनवरी को सेक्टर-37 के एक मकान में आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम को मिली थी। सेक्टर-38 फायर स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची जिसमें फायरमैन रणधीर सिंह भी शामिल थे।
आग सिलेंडर में लगी थी और घर के अंदर ही एक लड़का और एक महिला फंसे हुए थे। अपनी जान की परवाह न करते हुए रणधीर ने पहले तो उन दोनों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला और आग बुझानी शुरू की।
विज्ञापन
आग बुझाते-बुझाते सिलेंडर फट गया, जिसमें रणधीर भी बुरी तरह झुलस गया। उन्हें पता था कि सिलेंडर कभी भी फट सकता है, लेकिन उन्होंने इसी परवाह नहीं। उनकी बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। इसी बहादुरी के लिए रणधीर को अब सम्मानित किया गया।
विज्ञापन