फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire rained from the sky... mercury crossed 39 degrees

आसमान से बरसी आग... पारा 39 डिग्री पार

Thu, 12 May 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky... mercury crossed 39 degrees
चंडीगढ़। आसमान से बरस रही आग से शहरवासियों काफी परेशान हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन चली गर्म हवा ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। हालांकि लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है। वीरवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही चटख धूप होने से आसमान से गर्मी बरसने लगी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी के तेवर भी तल्ख होते चले गए। गर्म हवा के बीच दोपहर को घर से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकले लोग मुंह बांधे नजर आए। चिलचिलाती धूप व गर्मी से हर कोई बेहाल है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पारे में उछाल के साथ गर्मी अभी और बढ़ेगी। चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी गर्मी से बुरा हाल है। मोहाली में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में वीरवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले चार दिनों तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। लू भी चल सकती है। इस दौरान घर से निकलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed