{"_id":"951ae95c8d152fec5057852687270f0e","slug":"fire-on-beauty-parlor-of-rape-accused-doctor-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी डॉक्टर की पत्नी के ब्यूटी पार्लर में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोपी डॉक्टर की पत्नी के ब्यूटी पार्लर में आग
ब्यूरो/अमर उजाला,
Updated Sun, 01 Jun 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला के सेक्टर 2 की मार्केट स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोरूम में धुआं उठता देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शोरूम के पिछले हिस्से में शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी, लेकिन कारणों का पता करने के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
यह ब्यूटी पार्लर डॉक्टर वरमानी की पत्नी का है। डॉ. वरमानी पर पिछले दिनों सेक्टर-17 के एक होटल में दुराचार का आरोप लगा था।
ब्यूटी पार्लर में आग लगने के बाद उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि बीती रात पार्लर को ठीक तरीके से बंद किया गया था और अगली सुबह उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों का कहना है कि पार्लर में आग लगने की सूचना मिलते ही बचाव टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पहुंचने से पहले ही सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
दमकल विभाग के सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आसपास के शोरूम को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था और इसके बाद आग पर काबू पाना ज्यादा मुश्किल हो जाता।