{"_id":"22d25b14adb0cd5d00d1c9e9958bd574","slug":"fire-in-timber-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिंबर स्टोर में आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिंबर स्टोर में आग, लाखों का सामान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 24 May 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समराला रोड के पास स्थित बिंद्रा टिंबर स्टोर में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से दुकान में पड़ा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दुकान मालिक जसविंदर सिंह ने बताया कि वह घर पर सो रहे थे। इसी दौरान दुकान के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और दुकान के अंदर पड़ी लकड़ी को लग गई। उनके दोस्त बाहर सैर कर रहे थे। जब उन्होंने दुकान से धुआं से निकलता देखा तो उन्होंने उसे जगाया। शटर खोलने पर देखा कि आग की लपटें चारों तरफ फैली हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जसविंदर ने आरोप लगाया कि चार दिन पहले बिजली के ट्रांसफार्मर से आग निकल रही थी। उसने इसकी शिकायत भी की थी लेकिन बिजली विभाग के मुलाजिम आए और जोड़कर चले गए।
शनिवार को फिर चिंगारियां निकलने लगीं और दुकान में आग लग गई। जसविंदर के अनुसार उनकी दुकान में पड़ा करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।