फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in the kothi, mother-daughter and pet dog trapped on the third floor, fire brigade rescued

कोठी में लगी आग, मां-बेटी और पालतू कुत्ता तीसरी मंजिल पर फंसे, दमकल विभाग ने सुरक्षित निकाला

Thu, 07 Apr 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fire in the kothi, mother-daughter and pet dog trapped on the third floor, fire brigade rescued
चंडीगढ़। सेक्टर-35सी की एक कोठी में भूमि तल (ग्राउंड फ्लोर) पर अचानक आग लग गई। इससे तीसरी मंजिल पर एक मां अपनी करीब चार वर्षीय बेटी और कुत्ते के साथ फंस गई। सूचना पर सेक्टर-17 फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर तीनों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

भूमि तल पर बिजली के 3 से 4 मीटर लगे हैं। आशंका है कि इनमें से ही किसी मीटर में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी। दमकल विभाग के ड्राइवर हरजिंदर सिंह और फायरमैन गुरकीरत सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो सुमित मिले। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी प्रभजीत और बेटी अमाना तीसरी मंजिल पर फंसे हैं। उनके साथ पालतू कुत्त के साथ फंसे हैं। सीढ़ियों में आग लगी होने के कारण कोई ऊपर नहीं चढ़ पा रहा था। हरजिंदर सिंह आग बुझाने में जुट गए जबकि गुरकीरत सिंह सीढ़ी फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे और सीढ़ियों के रास्ते तीसरी मंजिल तक गए। इतने में हरजिंदर ने आग पर भी काबू पा लिया। इसके बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed