{"_id":"61db3e214e379c7b28618e90","slug":"fire-in-oxygen-generator-plant-of-gmsh-16-chandigarh-news-pkl438803263","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमएसएच-16 के ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमएसएच-16 के ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 के ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट में रविवार तड़के तीन बजे अचानक आग लग गई। फायर अलार्म बजते ही सुरक्षाकर्मियों ने अग्निशमन दल को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह व स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ. वीके नागपाल भी मौके पर पहुंच गए।
ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट बंद होने के कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई, क्योंकि मौजूदा समय में अस्पताल में कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन की कमी वाले जितने भी मरीज भर्ती हैं उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से ही ऑक्सीजन दिया जा रहा है। वही स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने भी मौके पर जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली और ऐसी घटनाओं को लेकर भविष्य में सचेत रहने को कहा। गर्ग ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मी चमन लाल ने समय रहते अलार्म बजाकर आग को समय पर बुझाने में काफी मदद की। वही इंजीनियरी विभाग के कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन कर लिया है। यूपीएस, जंक्शन बॉक्स, बिजली के तार और कुछ पाइपों को नुकसान पहुंचा है। उसे बदला जा रहा है। फिलहाल जब तक क्षतिग्रस्त बिजली के तारों को बदलने का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक प्लांट बंद रहेगा।