{"_id":"5cfe0891bdec22072b5a794a","slug":"fire-in-kalesar-national-park-at-yamunanagar-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगरः कलेसर नेशनल पार्क में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर राख, जिंदा जले जीव-जंतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगरः कलेसर नेशनल पार्क में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर राख, जिंदा जले जीव-जंतु
Mon, 10 Jun 2019 03:34 PM IST
खुशबू गोयल
निरंजन राणा, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 10 Jun 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
नेशनल पार्क में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेसर नेशनल पार्क में भीषण आग लग गई है, जिसमें जलकर सैकड़ों की संख्या में पेड़ पौधे राख हो गए। वहीं काफी जीव जंतु भी जिंदा जल गए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम से आग लगी हुई है। इस पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड और वन कर्मियों को लगाया गया है। पहाड़ की चोटी तक फैली आग में लगभग पांच से छह हेक्टेयर का एरिया जलकर खाक हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कलेसर नेशनल पार्क के जंगल की कंसल बीट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि चपेट में दो एकड़ का जंगल खाक हो गया। इसमें कई जीव जंतुओं के जिंदा जल जाने की खबर है।
सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते जंगल का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
वन राजिक अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि कर्मचारियों ने रविवार को आग पर काबू पा लिया था, लेकिन सोमवार को यह फिर धधक गई। इस बार पहाड़ों की तरफ आग लगी है, जहां तक पहुंचना मुश्किल है।

खिलावाला का जंगल जलकर हो गया है राख
बता दें कि पहले कलेश्वर रेंज के खिलावाला बीट के जंगल में आग लगी थी। जिस पर वन विभाग ने लगातार 4-5 दिन प्रयास करके आग पर आधे अधूरे तरीके से ही काबू हो पाया था। इसमें खिलावाला का जंगल का एरिया जलकर राख हो गया था और अब कांसली बीट के जंगलों में भी आग ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
ग्रामीण बोले, शरारतीत्व दे रहे आगजनी को अंजाम
कलेसर के जंगल सेंचुरी एरिया में आते हैं, जो फायर सीजन में आम जनता के लिए बिल्कुल ही बंद रहते हैं। किसी को भी जंगल के अंदर जाने नहीं दिया जाता। उसके बावजूद भी जंगलों में आग कैसे लग जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जंगल में अवैध पेड़ों की कटाई के सबूत मिटाने की मंशा से भी आग लगाई जाती है।
बता दें वन मंत्री राव नरबीर सिंह चंडीगढ़ में 7 जून को आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा वन विभाग के अधिकारियों को जंगलों की आग के बारे में सतर्कता रखने के बारे में भी कह चुके हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आग से जंगलों को बचाने के लिए भी कहां है। उसके बावजूद भी और रोजाना जंगलों में आग लग रही है।