फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in House due to LPG Cylinder Leakage

चंडीगढ़ः हल्लोमाजरा में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Sat, 09 May 2020 11:19 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 09 May 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Fire in House due to LPG Cylinder Leakage
सिलेंडर लीक होने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

हल्लोमाजरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में खाना बनाते वक्त सिलिंडर लीकेज के चलते आग लग गई। आग ने इतनी भयानक थी कि फायर कर्मियों को बुझाने में करीब एक घंटे का वक्त लग गया। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार हल्लोमाजरा के मकान नंबर 1671 में बब्लू यादव का परिवार रहता है। 

विज्ञापन


रात करीब 10 बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हल्लोमाजरा स्थित मकान में सिलिंडर लीकेज के चलते आग लगी हुई है। सूचना पर रामदरबार और इंडस्ट्रीयल एरिया फेस-1 से फायरमैन संदीप कुमार, बलजिंदर सिंह, फायरमैन अनिल कुमार और वाटर टेंडर सीनियर फायरमैन सीताराम मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


गनीमत रही कि घटना के वक्त पास में एक और सिलिंडर भी रखा था। अगर आग दूसरे सिलिंडर में भी लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं फायर टीम की जांच में सामने आया कि खाना बनाते वक्त रेगुलेटर से गैस लीक हो गई, जिसके चलते सिलिंडर में आग लग गई। वहीं आग से घर का अन्य सामान भी जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed