फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in Haryana Departmental Store Chandigarh Sector 46

चंडीगढ़: हरियाणा स्टोर सुपर मार्केट में लगी आग, फर्श तोड़कर तीन घंटे में बुझाई

Fri, 17 Jul 2020 11:38 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Jul 2020 11:38 AM IST
सार

  • दमकल की 10 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
  • शाम सात बजे तक सुलगती रही आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका  

विज्ञापन
Fire in Haryana Departmental Store Chandigarh Sector 46
स्टोर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर- 46 स्थित हरियाणा स्टोर सुपर मार्केट के ग्राउंड फ्लोर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। शोरूम से धुआं निकलता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। दो करोड़ से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 8.40 बजे दमकल टीम को सूचना मिली कि सेक्टर 46सी मार्केट स्थित एससीओ नंबर 79 के हरियाणा स्टोर सुपर मार्केट में आग लगी है। सेक्टर- 32 स्टेशन फायर ऑफिसर लाल बहादुर की अगुवाई में फायरकर्मी गाड़ियां लेकर पहुंचे। शोरूम के ग्राउंड फ्लोर पर आग की लपटें बाहर आ रही थीं। 
विज्ञापन


फायरकर्मियों ने बिल्डिंग के अगले और पिछले हिस्से की तरफ से कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग को काबू पाया। फिर पता चला कि बेसमेंट में भी आग लगी है। बेसमेंट की आग बुझाने के लिए ग्राउंडफ्लोर का फर्श तोड़ना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुक्र रहा आग अगल-बगल की दुकानों में नहीं फैली, नहीं तो दृश्य भयावह हो सकता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान से सदमे में शोरूम संचालक 
आग बुझाने के लिए सेक्टर- 38, 32,17, 38 और रामदरबार से दमकल की करीब 10 गाड़ियां पहुंचीं थीं। डिपार्टमेंटल स्टोर में किराना, गिफ्ट, प्लास्टिक, फ्रिज, काउंटर, अलमारी समेत अन्य कीमती सामान जल गया। आग रात तक सुलगती रही। शोरूम के संचालक समेत उनके परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। आग से हुए नुकसान से लगे सदमे के कारण वह कुछ बताने की स्थिति में भी नहीं थे। 

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। आग इतनी भीषण थी कि बेसमेंट का फर्श तोड़ना पड़ा। -लाल बहादुर, सेक्टर 32 स्टेशन फायर ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed