फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in dev darshan dhoop factory at chandigarh

चंडीगढ़ः फैकट्री में लगी आग, दम घुटने से महिला वर्कर्स बेहोश

Sat, 07 Oct 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Oct 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
fire in dev darshan dhoop factory at chandigarh
Ramdarbar Fire
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के प्लॉट नंबर 345 देव दर्शन धूप की फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण चंद सेकेंड में आग की लपटों ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। धुएं और घबराहट के कारण वहां काम कर रहे 28 कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई। इनमें 25 महिलाएं थी, जबकि तीन युवक। इनमें से कई लोगों को बेहोशी की हालत में सेक्टर 32 अस्पताल में पहुंचाए गए। मेडिकल कालेज की ओर से बताया गया है कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं। रात नौ बजे के बाद कई लोगों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

  
ऐसे लगी आग
बताया गया कि दोपहर करीब 12 बजे फैक्टरी में कर्मचारी बिजली का काम कर रहे थे। नीचे धूपबत्ती में इस्तेमाल होने वाला सेंट व अन्य ज्वलनशील पदार्थ फैला हुआ था। अचानक से तारों में स्पार्किंग हुई और उसकी चिंगारी ज्वलनशील पदार्थ में जा गिरी। इतना होते ही आग के गुब्बार फूट पड़े। चंद सेकेंड में ही आग की लपटे उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आगे जो बैठे वे किसी से बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन


दूसरी फैक्टरी की दीवार तोड़कर निकाला लड़कियों को
आग लगने के बाद जो लड़कियां फैक्टरी के पीछे वाले कमरे में फंस गई थीं, उन्हें निकालने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ कर्मचारी छत से दूसरी फैक्टरी में पहुंचे और वहां से दीवार तोड़कर देव दर्शन धूप की फैक्टरी में दाखिल हुए और वहां से महिला कर्मचारियों को निकाला गया। सभी महिला कर्मचारियों की उम्र 20-40 साल थी और सभी बेहोशी की हालत में थीं। किसी को सास लेने में दिक्कत थी तो किसी के सीने में दर्द था। घटना स्थल पर एरिया एसएचओ जसविंदर कौर और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में दिखी खामियां

fire in dev darshan dhoop factory at chandigarh
Ramdarbar Fire - फोटो : अमर उजाला
नहीं चले अग्निशमन यंत्र
आग पर कंट्रोल पाने के लिए फैक्टरी में अग्निशमन यंत्र मौजूद थे। कर्मचारियों ने उन्हें रोकने के लिए अग्निशमन यंत्र को चलाए लेकिन वह चल नहीं पाए। इससे हालात और बेकाबू हो गए। आग को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो गया। आग न बुझने पर कर्मचारी भी फैक्टरी से बाहर निकल आए।

धुएं से दूर तक लोग परेशान हुए
आग के बाद फैले धुएं से दूर तक लोगों को परेशानी हुई। अफरा-तफरी का माहौल भी बना गया। चंडीगढ़ फर्नीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष शीश पाल गर्ग ने बताया कि धुएं से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। ऐसा महसूस हुआ कि किसी ने मच्छर मारने वाली गैस डाली हो। बाद में पता चला कि फैक्टरी में आग लगी है। ट्रेडर संदीप गर्ग ने बताया कि कुछ देर के लिए परेशानी हो गई लेकिन धीरे धीरे हालत सामन्य हो गया तब राहत मिली।

फैक्टरी में दिखी खामियां
1.फैक्टरी में इमरजेंसी गेट नहीं था।
2.अंदर अतिक्रमण था।
3.फैक्टरी कर्मियों के पास सेफ्टी उपकरण नहीं थे
4.ज्वलनशील पदार्थ को बिना सुरक्षा के रखा गया
5.फायर उपकरण नहीं चले।
6.18 साल के कम उम्र के लोग भी काम कर रहे थे

जब आग लगी थी, तब मैं फैक्टरी से बाहर था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया हूं। आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है। कोई हताहत नहीं हुआ है। - प्रदीप जैन, फैक्टरी मालिक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed