फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire department will be strengthened, mayor handed over 24 combi tools to fire brigade personnel

Chandigarh News: अग्निशमन विभाग होगा मजबूत, मेयर ने दमकल कर्मियों को सौंपे 24 कॉम्बी टूल्स

Wed, 14 Jun 2023 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fire department will be strengthened, mayor handed over 24 combi tools to fire brigade personnel
चंडीगढ़। अब किसी भी आगजनी के हादसे के दौरान आपात स्थिति में दमकल कर्मी बचाव के लिए लोहे की वस्तुओं को आसानी से काट सकेंगे। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने दमकलकर्मियों के लिए 24 कॉम्बी टूल्स किट की खरीदारी की है, जिन्हें मंगलवार को मेयर अनूप गुप्ता ने फायर ब्रिगेड स्टेशन सेक्टर-17, 32, 38 और मनीमाजरा के दमकल कर्मियों को सौंपा है। इस मौके पर मेयर ने कहा कि कॉम्बी टूल्स के अग्निशमन विभाग में शामिल होने के बाद सेवाएं और बेहतर होंगी और आगजनी के दौरान लोगों को बचाना और आसान हो जाएगा।वहीं, मेयर ने टूल्स किट के निरीक्षण के बाद कहा कि इन टूल किट में हाइड्रोलिक/बैटरी ऑपरेटेड और पेट्रोल ड्रिवन कटिंग, स्प्रेडिंग और रेम्स शामिल हैं, जिन्हें फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज विभाग में तीन करोड़ रुपये में शामिल किया गया है। मेयर ने कहा कि इन रेस्क्यू टूल किट की शुरुआत शहर में अग्निशमन और बचाव सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन टूल्स किट में कुल 28 इकाइयां शामिल हैं। ये उपकरण सड़क दुर्घटनाओं, लिफ्ट बचाव और इमारत गिरने आदि से उत्पन्न होने वाली आकस्मिक आपदाओं में निपटने के लिए दमकल कर्मियों की ओर से सहायता करने में अमूल्य साबित होंगे। बताया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल करने के लिए दमकल कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। दमकल कर्मियों के पास इससे पहले यह टूल्स नहीं थे। इसलिए किसी भी आपदा के दौरान कर्मियों को लोहे की वस्तुओं को काटने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी और काफी समय भी लगता था।
विज्ञापन


लंबे समय से थी कॉम्बी टूल्स की मांग
आगजनी या किसी अन्य इमरजेंसी के दौरान किसी भी व्यक्ति को बचाने के लिए टूल्स की कमी होने के कारण दमकल कर्मी खुद को लाचार महसूस करते थे। समय ज्यादा लगने के कारण किसी व्यक्ति की जान भी मुश्किल से ही बच पाती थी। दमकल कर्मी पिछले लंबे समय से कॉम्बी टूल्स की मांग कर रहे थे। इसके बाद अग्निशमन विभाग ने इन टूल्स को मंगाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed